आपके भी मोबाइल में 4G इंटरनेट है स्लो तो फोन में करें ये सेटिंग्स

हाल के कुछ दिनों से भारत में 4जी इंटरनेट की चर्चा जोरों पर है। जियो के बाद अब एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया भी 4जी सर्विस लॉन्च कर रही हैं, लेकिन इंटरनेट की स्थिति पहले जैसी ही है। भले ही आप 4जी यूज कर रहे हैं लेकिन स्पीड नहीं मिल रही है तो आइए जानते हैं फोन में 4जी इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के तरीके।

सबसे पहले यह जानना जरूर है आखिर 4G स्पीड इतना स्लो क्यों है? आपको बता दें कि इंटरनेट स्लो होने के हर मामले में सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ही जिम्मेदार नहीं होती है। इसके कई कारण हैं। जैसे- फोन की सेटिंग, नेटवर्क पर ज्यादा लोड, नेटवर्क केबल की क्वालिटी, आदि।

अगर आपके इलाके में कॉपर केबल की जगह फाइबर केबल का इस्तेमाल हुआ है तो नेटवर्क अच्छा रहेगा और स्पीड भी मिलेगी। जियो की स्पीड एयरटेल के मुकाबले इसीलिए अच्छी है। अगली स्लाइड में जानें कैसे बढ़ाएं स्पीड।