जियो के आईयूसी प्लान और दूसरी कंपनियों के रिचार्ज प्लान में नहीं ज्यादा अंतर, पढ़ें पूरी खबर

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने पिछले महीने आईयूसी चार्ज लागू किए थे। इसके बाद से ही कंपनी नए प्लान्स भी बाजार में उतारे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अन्य कंपनियों ने भी जियो को टक्कर देने के लिए मिनिमम और कॉम्बो प्लान पेश किए हैं। लेकिन अब भी कई यूजर्स को जियो और अन्य कंपनियों के प्लान्स की तुलना करने में दिक्कत आ रही है। तो हम आज आपको जियो और दूसरी कंपनियों के डाटा पैक्स के बीच में अंतर के बारे में बताने जा रहे है...
आपको बता दें कि बीते साल एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने यूजर्स के लिए मिनिमम रिचार्ज प्लान्स पेश किए थे, जिनके जरिए समान रेवेन्यू के साथ यूजर्स को जोड़ने की कोशिश की गई थी। वहीं, यूजर्स ने इन रिचार्ज पैक्स का जमकर विरोध भी किया था। मिनिमम रिचार्ज प्लान में यूजर्स अपने हिसाब से वॉयस कॉलिंग और वैधता को बढ़ा सकते हैं। तो दूसरी तरफ आईयूसी प्लान्स में यूजर्स को तय समय सीमा के साथ अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिनट मिलते हैं।
एयरटेल और वोडाफोन के मिनिमम रिचार्ज प्लान की शुरुआत 35 रुपये से होती है, तो दूसरी तरफ आईयूसी वाले पैक की शुरुआती कीमत दस रुपये है। वहीं, रिलायंस जियो का सबसे महंगा प्लान 1000 रुपये का है। यूजर्स मिनिमम प्लान के मुकाबले जियो के पैक चुन सकते हैं, क्योंकि इनकी कीमत कम है।
कंपनियों ने अपने साथ ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स जोड़ने के लिए किफायती कीमत वाले कॉम्बो प्लान्स उतारे हैं। साथ ही यूजर्स को इन कॉम्बो पैक्स में डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलती है। वहीं, इन प्लान्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। बेहतर होगा कि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से जियो ऑल-इन-वन और कॉम्बो प्लान्स में से किसी एक को चुन सकते हैं।