Jio Independence Offer: एक रिचार्ज और सालभर डाटा-कॉलिंग की टेंशन खत्म, जानें इस प्लान के बारे में

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 10 Aug 2023 04:53 PM IST
सार

Jio के इस प्लान के साथ साल भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ फ्लाइट बुक करने पर डिस्काउंड भी मिलेगा। लंबी वैधता चाहने वालों के लिए यह प्लान बेस्ट है।

Reliance Jio Independence day Offer Prepaid Recharge Plan at Rs 2999 Introduces All Details
Reliance Jio Independence day Offer - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने इंडिपेंडेंस डे ऑफर (Independence Day Offer) के तहत नए प्लान की घोषणा कर दी है। इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। जियो के नए प्लान के साथ सालभर डाटा और कॉलिंग को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। जियो के 2,999 रुपये वाले प्लान के साथ साल भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ कैशबैक और फ्लाइट बुक करने पर डिस्काउंट भी मिलेगा। चलिए जियो के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिलायंस जियो द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 2,999 रुपये का प्रीपेड टैरिफ प्लान 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 365 दिनों के लिए प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ आता है। यानी प्लान के साथ आपको कुल 912.5 जीबी डाटा दिया जाएगा। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को 64kbps स्पीड वाला डाटा मिलेगा। इस इंडिपेंडेंस ऑफर प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। यानी प्लान के साथ आपको एप सब्क्रिप्शन के लिए पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

    इसके अलावा, पात्र ग्राहकों को अन्य लाभ भी मिलेंगे जैसे स्विगी पर 249 रुपये की खरीदारी पर 100 रुपये की छूट और Yatra के माध्यम से बुक की गई फ्लाइट टिकट पर 1,500 रुपये तक की छूट मिलेगी। प्लान के साथ Yatra से डोमेस्टिक होटल बुकिंग पर 4000 रुपये की छूट भी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें