Jio फाइबर यूजर्स को नहीं मिलेगा टीवी चैनल का एक्सेस, खरीदना होगा नया कनेक्शन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 09 Oct 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Fiber Users Not Get TV Service Must To Get Purchase New Connection To Watch Channels
Jio Giga Fiber

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अगस्त में जियो फाइबर को लॉन्च किया था। जियो गीगा फाइबर में ग्राहकों के लिए 699 रुपये से लेकर 8,499 रुपये वाले प्लान उपलब्ध हैं। इन ब्रॉडबैंड पैक में उपभोक्ताओं को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलता है। साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को नए कनेक्शन के साथ 4के सेट टॉप बॉक्स देने की बात कही थी, लेकिन अब ग्राहकों को टीवी चैनल की सुविधा नहीं मिलेगी।

    वहीं, यूजर्स को टीवी चैनल देखने के लिए अलग से कनेक्शन खरीदना होगा। ग्राहकों को हैथवे और डेन जैसे केबल ऑपरेटर्स के जरिए टीवी कंटेंट की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को 4के तकनीक में टीवी देखने के लिए अलग एक कनेशन खरीदना होगा।

    विज्ञापन

    जियो के ग्राहकों को गीगा फाइबर कनेक्शन खरीदने के लिए पहले 2,500 रुपये डिपॉजिट करने पड़ते है। इस रकम में 1,000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज है, जो रिफंड नहीं होगा। इसके अलावा बाकि की बची राशि जियो फाइबर कनेक्शन छोड़ने पर मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही कंपनी ने दावा किया था कि उपभोक्ताओं को सेट टॉप बॉक्स भी दिया जाएगा। इसका मतलब है कि जियो के ग्राहकों को सेट टॉप बॉक्स तो दिया जाएगा, लेकिन वह चैनल नहीं देख पाएंगे। कंपनी ने यह जानकारी कमर्शल लॉन्च के वक्त साझा की थी।

    जियो अपने उपभोक्ताओं को इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी की सेवा देना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश इस सर्विस को लॉन्च नहीं किया जा सका। ग्राहकों को टीवी चैनल देने के लिए कंपनी ने हैथवे और डेन नेटवर्क की अधिकतर हिस्सेदारी को खरीद लिया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो अन्य केबल कंपनियों ने आईपीटीवी सेवा को लेकर रिलायंस जियो का विरोध किया था, क्योंकि इससे उन्हें बहुत नुकसान हो सकता था। अब ऐसे में कंपनी लोकल केबल प्रदाताओं के साथ मिलकर देश में अपने नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

    आपको बता दें कि यदि आप भी जियो फाइबर का कनेक्शन खरीदने जा रहे हैं, तो आपको सेट टॉप बॉक्स मिलेगा, पर के साथ में टीवी चैनल की सुविधा नहीं दी जाएगी। लेकिन आपको अनलिमिटेड कॉल और 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा जरूर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें