Reliance AGM 2021: जियो ने लॉन्च किया Jio Phone Next, जानें इसके फीचर्स
एक लंबे इंतजार के बाद रिलायंस ने अपने नए फीचर फोन जियो फोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) को लॉन्च कर दिया है। Jio Phone Next एक फीचर फोन है जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दुनिया का सबसे बेस्ट और किफायती 4जी फीचर फोन बताया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आम सभा में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और एप्स से लैस होगा। एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है। मुकेश अंबानी ने एलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है। यह बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से मार्किट में मिलने लगेगा। जियो के इस फोन का इंतजार ग्राहकों को लंबे समय से था। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा यह फोन ब्लैक कलर में मिलेगा। बता दें कि गूगल और जियो की साझेदारी पिछले साल हुई थी। जियो अपने 5जी नेटवर्क के लिए गूगल के क्लाउड का इस्तेमाल करेगा। आइए जानते हैं जियो के इस नए 4जी स्मार्टफोन Jio Phone Next फोन के बारे में...

भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले से भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे। फुली फीचर्ड इस स्मार्टफोन को मुकेश अंबानी ने भारत का ही नही दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया।

बीते साल ही रिलायंस जियो ने गूगल संग साझेदारी की घोषणा की थी। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि “हमारा अगला कदम गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक नए, किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ शुरू होता है। यह भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5G साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी तथा भारत के डिजिटलीकरण के अगले चरण की नींव रखेगी।“
- नए स्मार्टफोन: Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 30 हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,499 रुपये
- Reliance AGM 2021: सस्ते स्मार्टफोन-लैपटॉप समेत हो सकते हैं कई बड़े एलान, यहां जानें सबकुछ
- फ्रांसीसी ब्रांड Zoook ने भारत में लॉन्च की टाईप-सी हब की सीरीज, शुरुआती कीमत 1119 रुपये
- महंगाई की मार: ये सात स्मार्टफोन हुए महंगे, भारतीय बाजार में हैं काफी लोकप्रिय