नए स्मार्टफोन: Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 30 हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Jun 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
Realme Narzo 30 and Narzo 30 5G launched in India Price and Specifications
Realme Narzo 30 - फोटो : amarujala

    रियलमी इंडिया ने अपनी नारजो 30 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है जिनमें Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 शामिल हैं। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने आज यानी 24 जून के वर्चुअल इवेंट में Realme Buds Q2 ईयरबड्स और Realme Smart TV भी पेश किए हैं। Realme Narzo 30 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है, जबकि Realme Narzo 30 को मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसरके साथ लॉन्च किया गया है। दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इनमें से रियलमी नारजो 30 5जी को एक ही स्टोरेज वेरियंट में, जबकि रियलमी नारजो 30 को दो रैम और स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। आइए जानते हैं Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    Realme Narzo 30 5G
    Realme Narzo 30 5G - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 30 की कीमत

    Realme Narzo 30 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Realme Narzo 30 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 दोनों फोन को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo 30 5G की पहली सेल 30 जून को 500 रुपये की छूट के साथ यानी 15,499 रुपये में होगी। वहीं Realme Narzo 30 की पहली सेल 29 जून को 500 रुपये की छूट के साथ होगी।

    Realme Narzo 30 5G
    Realme Narzo 30 5G - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 30 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme Narzo 30 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है औरर इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें