Recharge Plan: 160 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डाटा

जब सस्ते रिचार्ज प्लान की बात होती है तो उसमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का नाम सबसे पहले सामने आता है। इस भरोसे को बनाए रखते हुए BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक नया प्लान लॉन्च किया है। BSNL ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जो कि सस्ता और उसके साथ लंबी वैधता भी मिल रही है। आइए जानते हैं BSNL के इस प्लान के बारे में विस्तार से...
BSNL का 997 रुपये की कीमत वाला यह प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार विकल्प है जो लंबी वैधता के साथ-साथ डेटा और कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। इस नए प्लान के तहत, BSNL अपने यूजर्स को पूरे 160 दिनों तक सर्विस मिलेगी। इस अवधि में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे वे बिना किसी चिंता के अपने प्रियजनों से जुड़े रह सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, यह प्लान प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा भी प्रदान करता है, जो इंटरनेट ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन के लिए पर्याप्त है। इतना ही नहीं, BSNL इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी मुफ्त दे रहा है, जिससे मैसेजिंग की सुविधा भी सुनिश्चित होती है।
BSNL का यह नया प्लान उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है जो एक बार में रिचार्ज कराकर लंबे समय तक निश्चिंत रहना चाहते हैं। 160 दिनों की वैधता के साथ, यह प्लान बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति दिलाता है।
कंपनी ने अपने ग्राहकों से इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक BSNL की आधिकारिक वेबसाइट www.bsnl.co.in पर जा सकते हैं। BSNL सेल्फकेयर एप के माध्यम से भी इस प्लान को एक्टिवेट किया जा सकता है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
- Deep Research: ओपनएआई ने दिया बड़ा तोहफा, फ्री कर दिया डीपसर्च टूल
- Perplexity: खुद के ब्राउजर पर काम कर रही है कंपनी, यूजर को टारगेटेड विज्ञापन दिखाने की तैयारी
- Meta: इस देश ने मार्क जकरबर्ग पर लगाया 1830 करोड़ रुपये का जुर्माना, यह है वजह
- Google Gemini: 60% भारतीयों को नहीं है एआई की जानकारी, छात्र हैं इसके दीवाने