Realme Narzo 100 Lite: ₹14,000 से कम में Realme का नया फोन लॉन्च! अब बजट में लें गेमिंग का मजा, जानें फीचर्स
Realme ने बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम कीमत में 144Hz डिस्प्ले, दमदार बैटरी और गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स के साथ आता है, जो यूजर्स को शानदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

विस्तार
Realme ने भारतीय बाजार में Narzo सीरीज के तहत अपना नया स्मार्टफोन Narzo 100 Lite 5G लॉन्च किया है। यह इस नई Narzo 100 लाइनअप का पहला मॉडल है, जिसे खास तौर पर बजट यूजर्स और गेमिंग पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कम कीमत के बावजूद कंपनी ने इस फोन में ऐसे फीचर्स देने की कोशिश की है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं।
बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस
- Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 144Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को काफी स्मूद बनाता है।
- फोन में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।
दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।
- फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
बेसिक लेकिन यूजफुल कैमरा
- फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेसिक जरूरतों को पूरा करता है।
दमदार है बैटरी
- Narzo 100 Lite 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलता है।
- फोन 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
- कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस एक चार्ज में लगभग 10 घंटे वीडियो प्लेबैक, 11 घंटे मैसेजिंग, 70 घंटे म्यूजिक, 34 घंटे कॉलिंग और करीब 12 घंटे गेमिंग का बैकअप दे सकता है।
कूलिंग और अन्य फीचर्स
- फोन में AirFlow वॉपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
- इसके अलावा, यह डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
- फोन की मोटाई 8.45mm है और इसका वजन करीब 212 ग्राम है।
कीमत और उपलब्धता
- Narzo 100 Lite 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है।
- इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा।
- लॉन्च ऑफर के तहत 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसके बाद कीमतें क्रमशः 12,499 रुपये, 13,499 रुपये और 14,999 रुपये हो जाती हैं।
- यह स्मार्टफोन Frost Silver और Thunder Black कलर ऑप्शन में आता है और इसकी बिक्री 21 अप्रैल से Amazon और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
- 'अमेरिका को संभालनी होगी AI की कमान': गूगल सीईओ सुंदर पिचाई बोले- जिम्मेदारी के साथ विकसित करनी होगी तकनीक
- Full Automatic Vs Semi-Automatic: वाशिंग मशीन खरीदने से पहले जान लें कौन है बेहतर, कहीं बाद में पछताना न पड़े!
- Data Plans: हॉटस्टार और डेटा प्लान्स में गुपचुप तरीके से हुआ बदलाव, रिचार्ज करने से पहले जान लें जरूरी बातें
- DPDP: क्या जनहित पर भारी पड़ेगा निजता का अधिकार? RTI में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस