'अमेरिका को संभालनी होगी AI की कमान': गूगल सीईओ सुंदर पिचाई बोले- जिम्मेदारी के साथ विकसित करनी होगी तकनीक

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 14 Apr 2026 04:22 PM IST
सार

Google CEO Sundar Pichai:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर सुंदर पिचाई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि AI इस दौर की सबसे अहम तकनीक है और अमेरिका को इसे जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि इसका फायदा हर व्यक्ति तक पहुंच सके।

sundar pichai ai future america leadership technology impact
सुंदर पिचाई - फोटो : ANI

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अपनी दूरदर्शी सोच साझा की। उन्होंने AI को अब तक की "सबसे गहन और प्रभावशाली" तकनीक बताया। पिचाई का मानना है कि यह तकनीक इतिहास की उन महान खोजों की तरह है, जिन्होंने पूरी दुनिया के काम करने और जीने के तरीके को हमेशा के लिए बदल दिया। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह अमेरिका ने पिछली तकनीकी क्रांतियों का नेतृत्व किया है, वैसे ही उसे AI के क्षेत्र में भी दुनिया का मार्गदर्शन करना चाहिए। पिचाई के अनुसार, हमें इस तकनीक को "साहस और जिम्मेदारी" के साथ विकसित करना होगा ताकि यह केवल मुनाफे का जरिया न रहकर जनहित का माध्यम बने।

    कई सेक्टर्स को तेजी से बदल रहा है AI
    कई सेक्टर्स को तेजी से बदल रहा है AI - फोटो : Adobe stock

    कई सेक्टर्स को तेजी से बदल रहा है AI

    पिचाई ने यह भी बताया कि AI सिर्फ एक कॉन्सेप्ट नहीं रह गया है, बल्कि यह तेजी से अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव ला रहा है। पिचई ने इस बात पर खास जोर दिया कि AI केवल भविष्य की कल्पना नहीं है, बल्कि यह आज की हकीकत बन चुका है। चिकित्सा अनुसंधान में यह तकनीक जानलेवा बीमारियों के सटीक इलाज खोजने की प्रक्रिया को तेज कर रही है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में, यह शिक्षकों को हर छात्र की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई के तरीकों को व्यक्तिगत बनाने में मदद कर रही है। इतना ही नहीं, जंगलों की आग जैसी आपदाओं की ट्रैकिंग और आपदा प्रबंधन में भी एआई की भूमिका बढ़ती जा रही है। पिचाई ने भावुक होते हुए सैन फ्रांसिस्को में अपने पिता की पहली बिना ड्राइवर वाली कार की सवारी का ज़िक्र किया और उसे एक "जादुई" अनुभव करार दिया।

    गूगल डेटा सेंटर
    गूगल डेटा सेंटर - फोटो : एआई जनरेटेड

    चुनौतियां भी कम नहीं हैं

    हालांकि पिचाई इस तकनीक को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन उन्होंने इसके साथ आने वाली चुनौतियों से आंखें नहीं मूंदी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि AI के आने से वर्कफोर्स और नौकरियों के स्वरूप में बड़ा बदलाव आएगा। इसके लिए उन्होंने लोगों को नए कौशल सिखाने और सही निवेश को जरूरी बताया। पिचाई का मानना है कि नियम और कायदे इस तकनीक को सुरक्षित बनाने के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा, "मैं आशावादी हूं, इसलिए नहीं कि मुझे तकनीक पर भरोसा है, बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे लोगों और मानवीय बुद्धिमत्ता पर पूरा यकीन है।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें