RCom 16 रुपये में दे रही है 1GB 4जी डाटा

वैसे तो जियो के साथ देश में टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रहे डाटा युद्ध में रिलायंस कम्यूनिकेशन पीछे है, लेकिन लगता है अब कंपनी इस युद्ध में पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहती है। कंपनी अपने पोस्टपेड प्लान पर 28 फीसदी डिस्काउंट दे रही है, वह भी पूरे एक साल के लिए। इस प्लान के तहत सिर्फ 16.66 रुपये में 1 जीबी 4जी डाटा ग्राहकों को दिया जा रहा है।
क्या है आरकॉम का 16 रुपये में 1 जीबी 4जी डाटा वाला प्लान ?

सबसे पहले बता दें कि RCom के इस प्लान के तहत 28 फीसदी तक डिस्काउंट सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो कंपनी की वेबसाइट के जरिए नया सिम कार्ड लेते हैं। ऑनलाइन सिम बुकिंग के बाद सिम कार्ड की आपके घर डिलीवरी होगी। वहीं यह ऑफर आरकॉम के 4जी सर्किल दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश और मध्य-प्रदेश के लिए है।
इस प्लान के तहत तीन पैक हैं। पहला 699 रुपये का, दूसरा 499 रुपये का और तीसरा 299 रुपये का। 28 फीसदी डिस्काउंट के बाद ये प्लान क्रमशः 499, 399 और 239 रुपये के होंगे। इस तरह पूरे साल में यूजर्स को कुल 2,400 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
499 रुपये वाले प्लान में 30 जीबी 4G/3G/2G डाटा मिलेगा। यानी 16.66 रुपये प्रति 1 जीबी। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। रोमिंग में भी इनकमिंग और आउटगोइंग फ्री होगी। इसके अलावा प्रत्येक महीने 3000 मैसेज मिलेंगे।
399 रुपये वाले प्लान में 15 जीबी 4G/3G/2G डाटा मिलेगा। यानी 26.66 रुपये प्रति 1 जीबी।साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। रोमिंग में भी इनकमिंग और आउटगोइंग फ्री होगी। इसके अलावा प्रत्येक महीने 3000 मैसेज मिलेंगे।
वहीं 239 वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग में फ्री इनकमिंग, 6 जीबी डाटा (यानी 39 रुपये प्रति 1 जीबी।) और 100 मैसैज मिलेंगे। रोमिंग में आउटगोइंग कॉल 50 पैसे प्रति मिनट की दर से होगी।