Ram Mandir: साइबर अटैक को लेकर गृह मंत्रालय अलर्ट, एक्सपर्ट की टीम अयोध्या रवाना
गृह मंत्रालय ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले साइबर खतरों से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय साइबर विशेषज्ञ टीम को अयोध्या भेजा है। इस टीम में MHA के I4C सदस्य, Meity अधिकारी, IB, CERT-IN अधिकारी और साइबर मामलों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

विस्तार
22 जनवरी को अयोध्या के नव-निर्मित राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। उससे पहले सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। राम मंदिर के नाम पर पिछले कुछ दिनों से कई तरह के फर्जी मैसेज लोगों के पास भेजे जा रहे हैं और उनसे पैसे लिए जा रहे हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का फायदा साइबर चोर भी उठा रहे हैं। फिलहाल राम मंदिर में चंदा, प्रसाद चढ़ाने और वीआईपी पास जैसे कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में एंट्री के लिए WhatsApp पर वीआईपी पास भेजे जा रहे हैं।
हैरान करने वाली बात यह है कि यह पास प्रशासन की ओर से नहीं बल्कि साइबर ठगों की ओर से भेजे जा रहे हैं। व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज में लिखा है "आपको 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन में वीआईपी पास मिल रही है; एप्लिकेशन इंस्टॉल करके वीआईपी पास डाउनलोड करें।"
कई ऐसी वेबसाइट की जानकारी मिली है जो लोगों से प्रसाद के लिए भी पैसे ले रही हैं और कई साइट वीआईपी पास देने का भी दावा कर रही हैं। इन सब को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले साइबर खतरों से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय साइबर विशेषज्ञ टीम को अयोध्या भेजा है। इस टीम में MHA के I4C सदस्य, Meity अधिकारी, IB, CERT-IN अधिकारी और साइबर मामलों के विशेषज्ञ शामिल हैं।
- Circle to Search: गूगल ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, बदल जाएगा सर्च करने का अंदाज
- Samsung Galaxy S24 Series: तीन स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिला गूगल Gemini AI का सपोर्ट, जानें सारे फीचर्स
- CRPF: जवान का फोन हैक कर साइबर अपराधी ने लगाई चार लाख रुपये की चपत, बिना मांगे लोन देकर ऐसे की ठगी
- काम की बात: आज ही बंद कर दें ये पांच काम, लंबी हो जाएगी आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ