Scam Alert: गूगल ने बताए धोखाधड़ी की पहचान करने के पांच आसान तरीके, ऐसे रहें ऑनलाइन सुरक्षित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

चाहे वो फिशिंग ईमेल हो, फर्जी फोन कॉल या धोखाधड़ी से जुड़े ऑफर, सतर्क रहना बेहद जरूरी है, हालांकि इनसे बचना उतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ आसान और प्रभावी तरीके हैं जिनसे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
Quick tips From Google to identify a scam here is the list
scam alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज की डिजिटल दुनिया में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इनकी पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है। चाहे वो फिशिंग ईमेल हो, फर्जी फोन कॉल या धोखाधड़ी से जुड़े ऑफर, सतर्क रहना बेहद जरूरी है, हालांकि इनसे बचना उतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ आसान और प्रभावी तरीके हैं जिनसे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको ऑनलाइन स्कैम से बचने के वो तरीके बताएंगे जो खुद Google ने बताए हैं।

    • किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा करने से पहले सुनिश्चित करें कि सेंडर यानी मेल या मैसेज भेजने वाला असली है। उनके कॉन्टेक्ट विवरण की जांच करें और आधिकारिक स्रोतों से वेरिफाई करें। अगर आपको कोई संदेह है तो संदिग्ध संदेश का उत्तर देने या दिए गए लिंक पर क्लिक करने की बजाय सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
    • धोखाधड़ी करने वाले अक्सर ऐसी गलतियां करते हैं जो एक वास्तविक संस्थान नहीं करेगा। ईमेल या मैसेज में व्याकरण, वर्तनी या फॉर्मेटिंग में त्रुटियों पर ध्यान दें। कोई भी प्रतिष्ठित कंपनी ऐसी गलतियों के साथ ई-मेल नहीं भेजेगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें