Good News: लैपटॉप के लिए भी लॉन्च हुआ Quick Share, अब फाइल शेयर करना हुआ आसान
Quick Share लंबे समय से केवल फोन के लिए उपलब्ध था लेकिन अब यह माइक्रोसॉफ्ट एप स्टोर से पर भी रिलीज हो गया है। अब आप माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से Quick Share एप को डाउनलोड करके अपने लैपटॉप में इंस्टॉल कर सकते हैं।

विस्तार
यदि आपको भी लैपटॉप और फोन के बीच में फाइल शेयर करने में दिक्कत होती है तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप यह काम आसानी से कर पाएंगे।
Quick Share लंबे समय से केवल फोन के लिए उपलब्ध था लेकिन अब यह माइक्रोसॉफ्ट एप स्टोर से पर भी रिलीज हो गया है। अब आप माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से Quick Share एप को डाउनलोड करके अपने लैपटॉप में इंस्टॉल कर सकते हैं।
इस एप को इंस्टॉल करने के बाद आप अपने लैपटॉप से फोन में और फोन से लैपटॉप के बीच फाइल शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा आप लैपटॉप या कंप्यूटर के बीच भी फाइल शेयर कर सकेंगे।
Quick Share एप Windows 10 और इसके बाद के सभी वर्जन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Qualcomm के उन सभी चिप वाले टैबलेट में यह सपोर्ट करेगा जिन्हें 2020 में या उसके बाद लॉन्च किया गया है। इसके साथ ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है।
- अपडेट: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, कम्युनिटी में पिन कर सकेंगे इवेंट
- Budget 2024: टेक सेक्टर के लिए क्या थीं पिछले तीन बजट की बड़ी घोषणाएं? आगामी बजट से क्या हैं उम्मीदें
- Tech Tips: WhatsApp में ऐसे बनाएं खुद का स्टीकर, बहुत ही आसान है तरीका
- काम की बात: बड़े काम का है यह सरकारी एप, बंद हो जाएंगे अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स