क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर हुआ लॉन्च, मिलेगी 3GHz की CPU स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Jun 2021 11:33 AM IST
सार

स्नैपड्रैगन 888 प्लस में स्पेक्ट्रा 580 ISP है जिसकी प्रोसेसिंग स्पीड 2.7 गीगापिक्सल प्रति सेकेंड है। यह 28 मेगापिक्सल के तीन फोटो या तीन 4K HDR वीडियो एक साथ रिकॉर्ड कर सकता है। नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन इलाइट गेमिंग के पूरे फीचर को सपोर्ट करता है जिसमें वेरिएबल रेट शेडिंग से लेकर क्विक टच तक शामिल हैं।

विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 888 Plus launched With 3GHz CPU at MWC 2021
Qualcomm Snapdragon 888 Plus - फोटो : Qualcomm

    विस्तार

    चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने अपने नए मोबाइल चिपसेट Qualcomm Snapdragon 888 को लॉन्च कर दिया है। स्नैपड्रैगन 888 प्लस की लॉन्चिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2021) में हुई है। यह नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 888 का अपग्रेडेड वर्जन है। स्नैपड्रैगन 888 प्लस के साथ Kryo 680 CPU प्राइम कोर है जिसकी क्लॉक स्पीड 3.0GHz है। नए प्रोसेसर के साथ 6वीं जेनरेशन का क्वॉलकॉम AI इंजन है जिसकी परफॉर्मेंस 32TOPS (टेरा ऑपरेशन पर सेकेंड) है। कंपनी का दावा है कि पहले प्रोसेसर के मुकाबले इसकी परफॉर्मेंस 20 फीसदी अधिक है।

    नए प्रोसेसर Snapdragon 888 प्लस के साथ बड़ा अंतर Kryo 680 का है जिसकी अधिकतम स्पीड 2.995GHz है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन X60 5G मोडम है जिसकी स्पीड 7.5Gbps तक है। वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए इसमें क्वॉलकॉम फास्ट कनेक्ट 6900 है। क्वॉलकॉम के मुताबिक स्नैपड्रैगन 888 प्लस के साथ फोन की लॉन्चिंग 2021 की तीसरी तिमाही में होगी।

    विज्ञापन

    स्नैपड्रैगन 888 प्लस में स्पेक्ट्रा 580 ISP है जिसकी प्रोसेसिंग स्पीड 2.7 गीगापिक्सल प्रति सेकेंड है। यह 28 मेगापिक्सल के तीन फोटो या तीन 4K HDR वीडियो एक साथ रिकॉर्ड कर सकता है। नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन इलाइट गेमिंग के पूरे फीचर को सपोर्ट करता है जिसमें वेरिएबल रेट शेडिंग से लेकर क्विक टच तक शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्नैपड्रैगन 888 प्लस में क्विक चार्ज 5 का भी सपोर्ट है जिसे लेकर दावा है कि यह 15 मिनट से कम में ही किसी फोन को फुल चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ v5.2 और NFC के अलावा GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS, NavIC और SBAS का सपोर्ट है। स्नैपड्रैगन 888 प्लस 4K डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें