Realme Narzo 30 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स
Realme Narzo 30 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। Realme Narzo 30 को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 30 को लॉन्च किया है। Realme Narzo 30 के साथ कंपनी ने Realme Narzo 30 5G को भी पेश किया था। Realme Narzo 30 में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W डर्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। Realme Narzo 30 की आज यानी 29 जून को भारत में पहली सेल है। Realme Narzo 30 को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Realme Narzo 30 की कीमत
Realme Narzo 30 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। Realme Narzo 30 को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। आज फोन की सेल 500 रुपये की छूट के साथ होगी।
Realme Narzo 30 की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 30 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और ब्राइटनेस 580 निट्स है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Realme Narzo 30 का कैमरा
जहां तक फोन के कैमरे का सवाल है तो Realme Narzo 30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस है। कैमरे के साथ सुपर नाइटस्कैप, अल्ट्रा 48 मेगापिक्सल मोड, पैनोरमा, पोट्रेट और एचडीआर जैसे मोड दिए गए हैं।
Realme Narzo 30 की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 32 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। बैटरी के साथ 30W डर्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि 65 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। फोन का वजन 192 ग्राम है।