Snapdragon 875 का  AnTuTu स्कोर लीक, पहले के मुकाबले 25% होगा तेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Nov 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 875 could be 25 percent faster than its predecessor shows leaked AnTuTu score
Snapdragon Processor - फोटो : Snapdragon Processor

    क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 875 को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक स्नैपड्रैगन 875 का कोड नेम Lahaina है। यह प्रोसेसर पहले के मुकाबले काफी तेज है और इसका मुकाबला एपल के ए-14 बायोनिक चिपसेट के साथ है।

    स्नैपड्रैगन 875 को लेकर बेंचमार्क स्कोर भी सामने आया है। AnTuTu पर स्नैपड्रैगन 875 का स्कोर 847,000 है जो कि किसी भी अन्य एंड्रॉयड चिपसेट के मुकाबले है। इससे पहले वाले यानी स्नैपड्रैगन 865 का स्कोर 663,000 है। ऐसे में कहा जा सकता है कि स्नैपड्रैगन 875, स्नैपड्रैगन 865 के मुकाबले 25 फीसदी तेज है।

    विज्ञापन

    अगर तुलना करें तो ए-14 बायोनिक वाले iPhone 12 का स्कोर 565,000 था, जबकि Kirin 9000 और Exynos 1080 का स्कोर क्रमशः 696,000 और 693,000 रहा है, हालांकि AnTuTu की टीम ने यह भी कहा है कि स्कोरिंग में रैम और स्टोरेज का अहम रोल होता है। बता दें कि Snapdragon 875 की आधिकारिक लॉन्चिंग एक दिसंबर को होने की संभावना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें