क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर हुआ लॉन्च, मिला Kryo 670 CPU का सपोर्ट
क्वॉलकॉम के आधिकारिक बयान के मुताबिक Snapdragon 778G को 2021 की दूसरी तिमाही में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

विस्तार
क्वॉलकॉम ने अपने नए मोबाइल चिपसेट Snapdragon 778G को लॉन्च कर दिया है। स्नैपड्रैगन 778G कंपनी का लेटेस्ट 5जी प्रोसेसर है जो कि स्नैपड्रैगन 750G और स्नैपड्रैगन 780G के बीच अपनी जगह बनाएगा। Snapdragon 778G को खासतौर पर बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपेरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। स्नैपड्रैगन 778G पिछले साल मई में लॉन्च हुए Snapdragon 768G का अपग्रेडेड वर्जन है। रियलमी ने कंफर्म भी कर दिया है कि Realme Quicksilver इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। इसके अलावा ऑनर ने भी कहा है कि वह Honor 50 सीरीज में गन 778G प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी।
Snapdragon 778G के फीचर्स
स्नैपड्रैगन 778G, 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया एक प्रोसेसर है। क्वॉलकॉम का दावा है कि स्नैपड्रैगन 778G के साथ स्नैपड्रैगन 768G के मुकाबले दोगुनी बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिसेंज का सपोर्ट मिलेगा। क्वॉलकॉम के आधिकारिक बयान के मुताबिक Snapdragon 778G को 2021 की दूसरी तिमाही में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका इस्तेमाल Honor, iQoo, Motorola, Oppo, Realme और Xiaomi जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में करेंगी।
स्नैपड्रैगन 778G के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU दिया गया है जिसे लेकर पहले के मुकाबले 40 फीसदी फास्ट और बेहतर परफॉर्मेंस का दावा है। CPU और GPU की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमे लो-पावर हेक्सागोन 770 प्रोसेसर है।
Snapdragon 778G में क्वॉलकॉम का Spectra 570L ट्रिपल इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP) भी है। इसे लेकर दावा है कि यह 22 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाले ट्रिपल लेंस को हैंडल कर सकता है। इसमें वाइड, अल्ट्रा वाइड, जूम और 4K HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन 778G में स्नैपड्रैगन X53 5G मोडेम दिया गया है जिसमें mmWave और sub-6 5G नेटवर्क का सपोर्ट है। इसमें FastConnect 6700 कनेक्टिविटी सिस्टम भी है जो कि मल्टी गीगाबाइट Wi-Fi 6 सपोर्ट के लिए है जिसके साथ 2.9Gbps तक की स्पीड भी मिलेगी। यह चिपसेट Wi-Fi 6/6E, 5G और ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट करता है। इसमें लोकेशन के लिए GPS, Glonass, BeiDou, Galileo, QZSS, और NavIC का भी सपोर्ट है।
- 778G 5G प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन होगा Realme Quicksilver
- FakeBuster: फर्जी वीडियो और फोटो को चुटकियों में पहचान लेगी यह डिवाइस, IIT रोपड़ ने किया है तैयार
- iQoo Neo 5 Life की लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म, मिलेगी 144Hz रिफ्रेश वाली डिस्प्ले
- WhatsApp Privacy Policy: सरकार ने व्हाट्सएप को चेताया, कहा- पॉलिसी वापस लो, वरना उठा सकते हैं कठोर कदम