Qualcomm ने लॉन्च किया Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल तक के कैमरे को करेगा सपोर्ट
स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 में 200 मेगापिक्सल तक के कैमरे का सपोर्ट है। इसके साथ गेमिंग के लिए ऑटो वेरिएबल रेट शैडिंग (VRS) का भी सपोर्ट है। इसमें क्वॉलकॉम के aptX लॉसलेस कोडेक का सपोर्ट है। साथ ही AI को भी पहले के मुकाबले 40 फीसदी बेहतर बनाया गया है। Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ Redmi और Realme के फोन अगले महीने तक लॉन्च हो सकते हैं।

विस्तार
प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने अपने नए मोबाइल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 (Snapdragon 7+ Gen 2) को लॉन्च कर दिया है। स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 एक मिडरेंज स्मार्टफोन चिपसेट है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 7-series का नया चिपसेट है। Snapdragon 7 Gen 1 को पिछले साल लॉन्च किया गया है। स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर पहले के मुकाबले 50 फीसदी फास्ट है और 13 फीसदी अधिक बैटरी बचाने वाला है। स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 के साथ गेमिंग पर काफी ध्यान दिया गया है।
स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 में 200 मेगापिक्सल तक के कैमरे का सपोर्ट है। इसके साथ गेमिंग के लिए ऑटो वेरिएबल रेट शैडिंग (VRS) का भी सपोर्ट है। इसमें क्वॉलकॉम के aptX लॉसलेस कोडेक का सपोर्ट है। साथ ही AI को भी पहले के मुकाबले 40 फीसदी बेहतर बनाया गया है। Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ Redmi और Realme के फोन अगले महीने तक लॉन्च हो सकते हैं।
Snapdragon 7+ Gen 2 की स्पेसिफिकेशन
Snapdragon 7+ Gen 2 को लेकर कंपनी का दावा है कि इस मिडरेंज चिपसेट में स्नैपड्रैगन 8-series चिपसेट के फीचर्स को लाने की कोशिश की गई है। नए प्रोसेसर के साथ 2.91GHz तक की क्लॉक स्पीड मिलेगी। इसके अलावा यह चिपसेट लो लाइट में भी 30 अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकेगा। Snapdragon 7+ Gen 2 के साथ डुअल सिम एक्टिव (DSDA) का सपोर्ट है जो कि 5G और 4G दोनों नेटवर्क के लिए है। इसके साथ 4.4Gbps तक की डाउनलोडिंग स्पीड का दावा किया गया है। इसमें Wi-Fi 6 मिलेगा।
- iQOO Z7 5G: लॉन्चिंग से पहले कीमत का हुआ खुलासा, इसमें मिलेगा Dimensity 920 प्रोसेसर
- US फेडरल ट्रेड कमीशन ने सोशल मीडिया कंपनियों को किया तलब, विज्ञापनों की स्क्रीनिंग का मांगा ब्योरा
- Samsung Galaxy A24 की जानकारी आई सामने, 50MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले से होगा लैस, जल्द होगा लॉन्च
- Nokia C12 को आज पहली बार खरीदने का है मौका, कीमत 6000 रुपये से भी कम