जूनियर वर्ग में लुधियाना और सीनियर वर्ग में फतेहगढ़ साहिब यूनिवर्सिटी जीती

पंजाबी यूनिवर्सिटी में गुरमत संगीत के सभी विभागों गुरमत संगीत चेयर, गुरमत संगीत विभाग और गुरमत ज्ञान ऑनलाइन स्टडी सेंटर की ओर से गुरमत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीनियर व जूनियर वर्गों में 18 टीमों ने हिस्सा लिया।
जूनियर वर्ग के हुए मुकाबलों में पहला स्थान गुरु नानक इंटरनेशनल माडल स्कूल लुधियाना ने हासिल किया। दूसरा स्थान पीयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने और तीसरा स्थान गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल लुधियाना ने हासिल किया।
जूनियर वर्ग के मुकाबले में डा. हरजस कौर रोपड़, प्रिंसिपल अमृतपाल सिंह कालका, भुपिंदर सिंह पटियाला और संगीतकार अली अकबर ने बतौर जज शिरकत की।
सीनियर वर्ग में पहला स्थान श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब, दूसरा स्थान श्री गुरु तेग बहादुर कालेज श्री आनंदपुर साहिब और तीसरा स्थान गुरु नानक कालेज दौराहा ने हासिल किया।