सावधान: फोन आया, कहा गया, तुम क्रेडिट कार्ड स्कैम में शामिल हो और खाते से निकल गए 28 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

Cyber Scam: हाल ही में इस स्कैम के शिकार पुणे के पिंपरी-चिंचवड के 76 वर्षीय डॉक्टर बने, जिन्हें फर्जी सीबीआई अधिकारियों ने 28 लाख रुपये का चूना लगाया है। डॉक्टर को यह कहते हुए धमकाया गया कि वे क्रेडिट कार्ड स्कैम में शामिल हैं।

विज्ञापन
Pune man gets call for his involvement in credit card fraud loses Rs 28 lakh
Scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    पिछले कुछ महीनों में भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है। साइबर अपराधी लोगों को धोखा देने के लिए कई तरह की तकनीकें अपना रहे हैं। इनमें से सबसे खतरनाक और भावनात्मक रूप से हेरफेर करने वाला स्कैम डिजिटल अरेस्ट स्कैम है।

    इस स्कैम में ठग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ितों को फोन करते हैं और डिजिटल गिरफ्तारी के बहाने उन्हें एक कमरे में बंद रहने और किसी से बात न करने का निर्देश देते हैं। हाल ही में इस स्कैम के शिकार पुणे के पिंपरी-चिंचवड के 76 वर्षीय डॉक्टर बने, जिन्हें फर्जी सीबीआई अधिकारियों ने 28 लाख रुपये का चूना लगाया है। डॉक्टर को यह कहते हुए धमकाया गया कि वे क्रेडिट कार्ड स्कैम में शामिल हैं।

    विज्ञापन

    डॉक्टर ने ठगों के किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने के आरोपों को खारिज किया, लेकिन ठगों ने अपनी धमकियां दीं। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें