Smartphone Addiction: स्मार्टफोन के साथ मिलेगी सिगरेट के पैकेट जैसी चेतावनी, सरकार ने दिया आदेश
Smartphone Addiction: तीन से छह साल के बच्चों के लिए इसका उपयोग केवल विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति देने का सुझाव। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक और 16 साल तक के किशोरों के लिए सीमित कार्यक्षमता वाले "डंबफोन" का उपयोग प्रोत्साहित करने की सलाह।

विस्तार
स्मार्टफोन की लत आज के समय में सबसे बड़ी लत हो गई है। यह किसी अन्य नशे से कम नहीं है और यही आज सबसे बड़ा नशा है। इससे निजात पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। बच्चे से लेकर बुढ़े तक स्मार्टफोन की लत की जद में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सरकार इसे अब सिगरेट जैसी नशे वाली चीजों की कैटगरी में शामिल कर रही है। स्मार्टफोन की लत की कीमत भी चुकानी पड़ती है। यह हमारी नींद, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संबंधों को खासतौर पर किशोरों और युवा वयस्कों के बीच प्रभावित कर रही है।
इस गंभीर समस्या को "सार्वजनिक स्वास्थ्य महामारी" करार देते हुए स्पेन ने एक बड़ा कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है। अब स्पेन में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन्स पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने की आवश्यकता होगी। यह कदम सिगरेट पैकेट्स पर लगाए जाने वाले चेतावनी संदेशों जैसा होगा, जिसका उद्देश्य स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग के जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसे सोच-समझकर उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। स्पेन की सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की एक समिति ने 250 पन्नों की एक रिपोर्ट में यह प्रस्ताव रखा है।
स्मार्टफोन और डिजिटल सेवाओं पर चेतावनी संदेश का होना अनिवार्य हो। रिपोर्ट में डिजिटल सेवाओं पर अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी देने की सिफारिश की गई है, जिसमें अधिक उपयोग और हानिकारक सामग्री के जोखिम के बारे में जानकारी होगी। यह संदेश सिगरेट के पैकेट्स पर लिखी चेतावनी जैसा होगा, लेकिन थोड़ा कम कठोर।
- Tech Tips: खरीद रहे हैं लैपटॉप तो ये चार बातें पहले ही नोट कर लें, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Recharge Plan: जियो-एयरटेल को प्लान महंगा करना पड़ा भारी, BSNL से जुड़े 55 लाख ग्राहक
- Pixel: पिक्सल यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाला है गूगल, Clear Voice जल्द होगा लॉन्च
- Social Media: मीठे जहर से कम नहीं है सोशल मीडिया, दिमाग के साथ-साथ सामाजिक जीवन भी होता है बर्बाद