अब गोलगप्पे वाले 10 रुपये में बेचेंगे वाई-फाई डाटा

देश भर में डाटा वार इतना तेज हो गया है कि इस लड़ाई में टेलीकॉम कंपनियों के साथ-साथ सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक (C-DoT) भी कूद पड़ी है। C-DoT ने देश के इंटरनेट यूजर्स को जो खबर दी है कि वे झूम उठेंगे। जी हां, अब आप गोलगप्पे वाले, ठेले वाले और दुकानदार से 10 रुपये से कम कीमत पर वाई-फाई डाटा खरीद सकेंगे। दरअसल भारत सरकार की संस्था सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ टेलीकॉम ने पब्लिक डाटा ऑफिस सॉल्यूशन तैयार किया है जिसकी मदद से ठेला वाला भी वाई-फाई डाटा बेच सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म को विकसित करने में 50,000 रुपये की लागत लगी है।
ये भी पढ़ें - BSNL के इन तीन नए प्लान का किसी के पास नहीं है कोई तोड़
इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर कोई भी किराना दुकानदार/वेंडर वाई-फाई डाटा 10 रुपये से कम कीमत पर बेच सकेगा। इस सर्विस की सबसे अच्छी बात ये है कि इसका लाइसेंस फ्री में मिलेगा जो इंडस्ट्रियल साइंटिफिक एंड मेडिकल बैंड के तहत दिया जाएगा। इसके तहत वेंडर को एक डिवाइस दी जाएगी जिसे दुकान या ठेले पर रखकर वाई-फाई यूज किया जा सकेगा। हालांकि जिन लोगों को वाई-फाई यूज करना होगा उन्हें वाउचर खरीदना होगा।