Coronavirus: Practo ने कोरोना टेस्ट के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा की शुरू

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर बेंगलुरु की कंपनी प्रेक्टो ने कोरोना संक्रमण टेस्ट की ऑनलाइन बुकिंग सेवा की शुरुआत की है। इस सर्विस के लिए कंपनी ने थायरोकेयर के साथ साझेदारी की है। अब लोग आसानी से टेस्ट के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। साथ ही कंपनी के इस कदम से कोविड-19 को रोकने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 32 लोगों की मौत हो गई हैं। 1251 इस वायरस से संक्रमित हैं और 100 लोग ठीक हो गए हैं।
प्रेक्टो के आधिकारिक ब्लॉग के मुताबिक, कंपनी थायरोकेयर के साथ मिलकर इस वायरस की जांच कर रही है। वहीं, कोरोना के टेस्ट के लिए डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन, फिजिशियन द्वारा अटेस्टेट किया गया टेस्ट रिक्विजिशन फॉर्म और एक प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।
प्रेक्टो की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना टेस्ट की ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए लोगों को कंपनी या थायरोकेयर की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। साथ ही उन्हें इस टेस्ट के लिए 4,500 रुपये देने होंगे। फिलहाल, ऑनलाइन बुकिंग सर्विस सिर्फ मुंबई में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द इस सेवा को देश के दूसरे शहरों में शुरू किया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि लोगों के घर जाकर ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। इस दौरान इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नियमों का भी ध्यान रखा जाएगा। वहीं, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट दो दिन के भीतर कंपनी की आधिकारिक साइट पर मिल जाएगी।
- Corona Lockdown: Jio ने दी एटीएम से रिचार्ज करने की सुविधा, ऐसे उठाएं फायदा
- Coronavirus: कंस्ट्रक्शन कंपनी L&T ने पीएम राहत कोष में 150 करोड़ रुपये का दिया दान
- Coronavirus Lockdown: नहीं जा पा रहे बाहर, तो घर बैठे ऐसे करें सभी मोबाइल रिचार्ज
- सावधान! ठगों ने PMCares नाम से बना दी है नकली आईडी, सरकार ने खुद किया अलर्ट