टेक्नोलॉजी का कमाल: आत्महत्या करने जा रहा था शख्स, अमेरिकी एजेंसी ने मुंबई पुलिस को किया अलर्ट और बच गई जान
एक अमेरिकी एजेंसी को एक अलर्ट मिला था कि एक व्यक्ति गूगल पर 'बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें' के बारे में सर्च कर रहा है और पुलिस को शख्स के आईपी पते और स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की गई।

विस्तार
मुंबई पुलिस ने तकनीक की मदद से 25 वर्षीय एक व्यक्ति का जीवन समाप्त होने से बचा लिया है। दरअसल, युवक गूगल पर 'बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें' के तरीके खोज रहा था और समय रहते पुलिस ने युवक को खोज लिया और उसे सुसाइड करने से रोका गया। बता दें कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी को एक अलर्ट मिला था कि युवक गूगल पर 'आत्महत्या कैसे करें' के बारे में खोज रहा है। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई और पुलिस ने सुसाइड करने से पहले युवक का पता लगा लिया और उसे अपनी जीवन लीला समाप्त करने से बचा लिया।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन 'सुसाइड' सर्च के बारे में अमेरिकी एजेंसी की चेतावनी के बाद पुलिस ने मुंबई के व्यक्ति को जीवन समाप्त करने से बचाया है। व्यक्ति मुंबई का रहने वाला है और एक आईटी कंपनी में नौकरी करता है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक अमेरिकी एजेंसी को एक अलर्ट मिला था कि एक व्यक्ति गूगल पर 'बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें' के बारे में सर्च कर रहा है और पुलिस को शख्स के आईपी पते और स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की गई।
यूएस नेशनल सेंट्रल ब्यूरो-इंटरपोल द्वारा शेयर की गई जानकारी के आधार पर मंगलवार दोपहर मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में व्यक्ति का पता चला और पुलिस उसे बचाने के लिए दौड़ी और उसकी काउंसलिंग भी की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, युवक मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहता है और एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर के तौर पर काम करता है। वह कर्ज से परेशान था और इसी कारण से ऑनलाइन सुसाइड के तरीके सर्च कर रहा था। व्यक्ति ने पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था।
- OnePlus Buds Pro 2 vs AirPods Pro 2: कौन-सी फ्लैगशिप ईयरबड्स है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- Nothing Phone 1: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा शानदार डिजाइन वाला फोन, जानें फीचर्स और ऑफर्स
- Paytm Lite: पेटीएम लेकर आया UPI Lite फीचर, बिना पिन हो सकेगी पेमेंट, जानें कैसे करेगा काम
- Fire-Boltt Apollo: कम कीमत में मिलता है शानदार एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग, पानी में भी नहीं होगी खराब