Paytm Lite: पेटीएम लेकर आया UPI Lite फीचर, बिना पिन हो सकेगी पेमेंट, जानें कैसे करेगा काम
Paytm UPI Lite से यूजर्स को छोटे-मूल्य वाले यूपीआई लेन-देन को बिना पिन कोड के ही भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स को Paytm lite सर्विस से एक क्लिक में पेमेंट करने और रीयल-टाइम पेमेंट करने में मदद मिलेगी।

विस्तार
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने अपने ग्राहकों के लिए नई और फास्ट सर्विस यूपीआई लाइट (UPI Lite) को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस से यूजर्स को छोटे-मूल्य वाले यूपीआई लेन-देन को बिना पिन के ही पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स को Paytm lite सर्विस से एक क्लिक में पेमेंट करने और रीयल-टाइम पेमेंट करने में मदद मिलेगी।
बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा डिजाइन किया गया, यूपीआई लाइट को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। यह छोटे मूल्य के लेनदेन की बैंक पासबुक को भी डी-क्लटर करता है, क्योंकि ये पेमेंट अब केवल पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में दिखाई देंगे, ना कि बैंक पासबुक में। नई इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम बैंक ने कहा कि वह इस तरह की यूपीआई लाइट सर्विस को शुरू करने वाला पहला पेमेंट बैंक है।
पेटीएम ने कहा कि अब यूपीआई लाइट लाइव हो गया है, जो कि कई छोटे-मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन के लिए भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा सक्षम सर्विस है। नई सर्विस की मदद से एक क्लिक के माध्यम से तेजी से रीयल-टाइम पेमेंट किया जा सकता है। पेटीएम ने कहा कि कंपनी देश भर में डिजिटल भुगतान को अपनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
- Fire-Boltt Apollo: कम कीमत में मिलता है शानदार एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग, पानी में भी नहीं होगी खराब
- Valentine Gift के चक्कर में महिला को लगा 3.68 लाख का चूना, पूरी रिपोर्ट पढ़कर हैरान हो जाएंगे
- Lava Blaze 5G: 6GB रैम वेरियंट की भारत में पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें ऑफर
- Lava Agni 2 5G: दमदार फीचर्स से लैस होगा फोन, मिलेगा 8GB रैम और OIS सपोर्ट, जानें अन्य फीचर्स