गूगल का नया फीचर- करें 'पर्सनल टैब' पर क्लिक और केवल अपने जीमेल से लें जानकारी

amarujala.com-Presented by- आनंद
Tue, 30 May 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
'Personal Tab' Get New Feature in Google

    गुगल अब अपने यूजर्स के लिए पर्सनल टैब नाम का नया फीचर लेकर आया है। जिसकी सहायता से यूजर्स न्यूज, इमेज, और मैप की तरह ही पर्सनल टैब में अपनी निजी चीजों जैसे जी-मेल अकाउंट की जानकारी और गूगल फोटो की लाइब्रेरी के डेटा को दिखाने में सहायता करेगा।

    बात करें गूगल के इस आकर्षक फीचर के दिखने की तो गूगल सर्च इंजन में पर्सनल टैब मोर मेनू में जाकर दिखेगा। बताया जा रहा है कि पर्सनल टैब वेब और मोबाइल दोनों अकाउंट में दिखेगा। गूगल अपने यूजर्स को हर प्रकार की सुविधा मुहिया कराने की कोशिश में लगा हुआ है। इससे पहले गूगल में अपने एंड्रायड, आईओएस और मोबाइल वेब के लिए गूगल एप पर शोर्टकट्स का फीचर दिया था। जिसकी सहायता से यूजर्स अपने मनपसंद विषय पर बेहतरीन परिणाम पा सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें