AI Video: Perplexity अब एक्स पर बना सकता है एआई वीडियो, बनाने का यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Jun 2025 08:29 AM IST
सार

यह नया फीचर चैटबॉट के एंगेजमेंट को तो बढ़ा सकता है, लेकिन इसके साथ फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। पहले से ही X को कंटेंट मॉडरेशन की ढिलाई को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है, हालांकि Perplexity का दावा है कि उसने मजबूत कंटेंट फिल्टर लगाए हैं ताकि इस फीचर का गलत इस्तेमाल न हो सके।

Perplexity’s AI chatbot can now generate videos on X Here’s how to use it
Perplexity - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी एआई से वीडियो बनाने का शौक है तो आप फ्री में एआई वीडियो बना सकते हैं। AI सर्च स्टार्टअप Perplexity ने अपने चैटबॉट को X (पहले ट्विटर) पर एक नए वीडियो जेनरेशन फीचर के साथ अपग्रेड किया है, जिससे अब एलन मस्क के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर AI से बने विजुअल्स की बाढ़ सी आ गई है।

    Perplexity का ‘Ask Perplexity’ बॉट अब X पर आठ सेकंड के छोटे वीडियो क्लिप (ऑडियो के साथ) बना सकता है। आपको केवल @AskPerplexity को टैग कर एक छोटा प्रॉम्प्ट लिखना होता है और बदले में उन्हें एक AI वीडियो मिलता है जिसमें क्रिएटिव विजुअल्स, ऑडियो और संवाद शामिल होते हैं।

    यह नया फीचर चैटबॉट के एंगेजमेंट को तो बढ़ा सकता है, लेकिन इसके साथ फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। पहले से ही X को कंटेंट मॉडरेशन की ढिलाई को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है, हालांकि Perplexity का दावा है कि उसने मजबूत कंटेंट फिल्टर लगाए हैं ताकि इस फीचर का गलत इस्तेमाल न हो सके।

    यह फीचर AskPerplexity और एलन मस्क की xAI कंपनी द्वारा विकसित Grok के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी दर्शाता है। ये दोनों X पर सबसे अधिक एक्टिव और टेग किए जाने वाले ऑटोमेटेड अकाउंट्स में से हैं, हालांकि अभी Grok वीडियो जेनरेट नहीं कर सकता, जिससे Perplexity को बढ़त मिलती दिख रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें