India Global Forum: ब्रिटेन के मंत्री ने कहा- विज्ञान और तकनीक में भारत एक उभरता हुए प्लेयर है
यह बात उन्होंने लंदन स्थित साइंस म्यूजियम में आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ के ‘फ्यूचर फ्रंटियर्स फोरम’ के एक सत्र में कही, जिसका विषय था 'एक नई नवाचार युग के लिए यूके-भारत सहयोग को सशक्त बनाना'।

विस्तार
ब्रिटेन के विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार मंत्री लॉर्ड पैट्रिक वैलेंस ने कहा है कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से उभरता एक सशक्त खिलाड़ी बन रहा है और ब्रिटेन को भारत के साथ अपने वैज्ञानिक व शैक्षणिक संबंधों को और गहराई देनी चाहिए। यह बात उन्होंने लंदन स्थित साइंस म्यूजियम में आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ के ‘फ्यूचर फ्रंटियर्स फोरम’ के एक सत्र में कही, जिसका विषय था 'एक नई नवाचार युग के लिए यूके-भारत सहयोग को सशक्त बनाना'।
क्या बोले लॉर्ड वैलेंस?
लॉर्ड वैलेंस ने कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच पहले से ही मजबूत संबंध हैं और यह लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन केवल सरकार-स्तर के रिश्ते ही सब कुछ नहीं करते, असली प्रेरणा वैज्ञानिकों के बीच संवाद और सहयोग से मिलती है।” उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सरकार ग्लोबल टैलेंट वीजा के जरिए उच्च कुशल पेशेवरों की आवाजाही को बढ़ावा देना चाहती है और भारत के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पूरक क्षमताओं का लाभ उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ब्रिटेन की सरकार जल्द ही अपनी नई इंडस्ट्रियल स्ट्रैटेजी (औद्योगिक रणनीति) जारी करने वाली है, जो भारत के साथ भविष्य के सहयोग की प्राथमिकताएं तय करेगी।
भारत की भूमिका पर ब्रिटिश विशेषज्ञों की राय
लॉर्ड आरा डार्जी, जो ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की महत्वपूर्ण समीक्षा के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भारत की "परिवर्तनकारी स्वास्थ्य समाधानों" की सराहना की और कहा कि यह एक ऐसा "बौद्धिक और उत्पादन-सामर्थ्य" है, जिसके साथ ब्रिटेन को साझेदारी करनी चाहिए।
पीयूष गोयल ने भी रखी बात
फोरम में भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी हिस्सा लिया और कहा कि भारत-ब्रिटेन के बीच किया गया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में बहुआयामी लाभ देता है।
उन्होंने कहा, “एक FTA पूरी दुनिया को यह संदेश देता है कि दोनों देश मित्र हैं, साझेदार हैं और एक-दूसरे पर विश्वास करते हुए मिलकर काम करने को तैयार हैं।” फोरम में एक खास सत्र ‘पिचर्स एंड पंटर’ भी हुआ, जहां भारत के उभरते स्टार्टअप्स ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के पैनल के सामने अपने आइडिया पेश किए।
- काम की बात: गूगल पर क्या क्या सर्च नहीं करना चाहिए
- Password Leak: पासवर्ड लीक कैसे होता है, जानिए हैकर्स किन तरीकों से आपको बनाते हैं शिकार
- CO₂ उत्सर्जन: धरती को गर्म कर रहे हैं एआई चैटबॉट, इनके सोचने से थोक में बढ़ रहा कार्बन उत्सर्जन
- Caller Tune: हर दिन 6,000 लोग..अमिताभ बच्चन की आवाज से हो गए हैं परेशान तो इस ट्रिक से हटाएं, तुरंत लगेगी कॉल