आंध्र प्रदेश में वियाग्रा खरीदने वालों का डाटा सरकारी वेबसाइट से ऑनलाइन लीक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 20 Jun 2018 01:46 PM IST
people who bought Viagra in Andhra Pradesh exposed online
Viagra

    साल की शुरुआत में हगी आंध्र प्रदेश सरकार की वेबसाइट से डाटा लीक की खबरें सामने आई थीं। उस समय कई लोगों का आधार कार्ड डाटा लीक हो गया था जिसमें मोबाइल नंबर से लेकर बैंक के खाता तक की जानकारी शामिल थी, वहीं अब प्रदेश एक सरकारी स्टोर से वियाग्रा खरीदने वाले लोगों का डाटा लीक हो गया है।

    एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वियाग्रा के अलावा अन्य दवाइयां खरीदने वालों का भी डाटा सार्वजनिक हो गया है। जो डाटा लीक हुआ है उसमें वियाग्रा खरीदने वालों का मोबाइल नंबर और नाम शामिल है।

    हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आंध्र प्रदेश के लोगों का डाटा सरकारी वेबसाइट से लीक हुआ है। इससे पहले भी सिक्योरिटी रिसर्चर श्रीनिवास कोडाली ने आंध्र प्रदेश के 89 लाख मनरेगा मजदूरोंं का आधार डाटा लीक होने का दावा किया था।

    हॉफिंग्टन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अन्ना संजीवनी नाम के एक स्टोर की वेबसाइट से कोई भी घर बैठे वियाग्रार और सुहाग्रा खरीदने वालों का निजी डाटा ले सकता है। इसका खुलासा सिक्योरिटी रिसर्चर श्रीनिवास कोडाली ने किया है। हालांकि अब उस लिंक को हटा लिया गया है जहां से डाटा लीक हो रहा था।

    गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों के मेडिकल डाटा को सेफ रखने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव रखा है जो कि नागरिकों के स्वास्थ्य डाटा का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें