फ्यूजीफिल्म ने भारत में लॉन्च किया नया मिररलेस कैमरा, जानें कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 20 Jun 2018 01:03 PM IST
Fujifilm X A5 Mirrorless Camera Launched in India With X-Series Zoom Lens at Rs 49,999
Fujifilm X-A5 Mirrorless Camera

    फ्यूजिफिल्म ने भारत में अपना नया मिररलेस डिजिटल कैमरा एक्स-A5 लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजॉन इंडिया से होगी। खास बात यह है कि फ्यूजिफिल्म एक्स-45 अबतक का सबसे छोटा एक्स सीरीज का कैमरा है। यह कैमरा ब्लैक, ब्राउन और पिंक कलर वेरियंट में मिलेगा। आपको याद दिला दें कि इस कैमरे को कंपनी ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था।

    फ्यूजिफिल्म के एक्स-ए5 कैमरे की खासियतों की बात करें इसमें 24.2 मेगापिक्सल का लेंस जो 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक ब्लूटूथ फोटो ट्रांसफर की सुविधा है। कैमरे में ऑटो फेस डिटेक्शन भी मिलेगा। कैमरे में 180 डिग्री घूमने वाली 3 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

    यह कैमरा एक्स-ए3 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। नए कैमरे का ऑटोफोकस X-A3 के मुकाबले दोगुना तेज है। इसके लिए कैमरे में हाईब्रिड ऑटो फोकस तकनीक दी गई है। इसका आईओएसओ अब 12,800 हो गया है जो कि एक्स-ए3 में 6,400 था।

    फ्यूजीफिल्म ने भारत में लॉन्च किया नया मिररलेस कैमरा, जानें कीमत

    फ्यूजिफिल्म एक्स-ए5 15 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही एचडी फॉर्मेट में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड हो सकता है। कैमरे से फोटो ट्रांसफर केलिए कंपनी ने एक ऐप भी पेश किया है। कैमरे की बैटरी एक बार की चार्जिंग में 450 फोटो क्लिक कर सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें