बिक गया गूगल का blogspot.in, बंद हो गए लाखों ब्लॉग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Jul 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Google blogspot.in Domain Expire Now It’s Up for Sale more than 40 lakh old URLs that stopped working
blogspot.in - फोटो : amarujala

    आप में से कई लोगों होगों जो गूगल के ब्लॉग्सपॉट (blogspot.in) पर अपना ब्लॉग चलाते होंगे। आपको बता दें कि गूगल के ब्लॉग यह डोमेन प्रत्येक देश के हिसाब से होता है यानी इस डोमेन में उस देश का कंट्री कोड आ जाता है। उदाहरण के तौर पर भारतीय डोमेन में .in है। गूगल ने इस कंट्री बेस्ड डोमेन फीचर को साल 2012 में जारी किया था।

    अब आपको जानकर झटका लगेगा कि गूगल ब्लॉग्सपॉट का भारतीय डोमेन यानी blogspot.in अब एक्सपायर हो रहा है। अब गूगल इस डोमेन को चालू रखने के मूड में नहीं है, इसलिए उसने इसे बेचने का फैसला किया है। blogspot.in की कीमत महज 5,999 डॉलर्स यानी करीब 4.49 लाख रुपये रखी गई है। गूगल के इस डोमेन पर 40 लाख से अधिक यूआरएल हैं जो गूगल के स्वामित्व खत्म होने के साथ ही काम करना बंद कर देंगे।

    विज्ञापन

    गूगल के इस डोमेन को एक भारतीय कंपनी domainming.com ने 24 जून को खरीद लिया था और अब इसे एक अन्य डोमेन मार्केटप्लेस पर बेचा जा रहा है। ऐसे में खतरा है कि इसके जरिए मैलवेयर और वायरस फैलाने का काम किया जाए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यहां यह बात नोट करने वाली है कि यदि आप इस वक्त ब्लॉग्सपॉट पर जाते हैं तो आपको साइट एक्टिव मिलेगी और आप नया ब्लॉग भी बना सकते हैं लेकिन यदि आपके पास कोई पहले का ब्लॉग है जो कम-से-कम पांच साल पुराना है तो आपका ब्लॉग अब आपको नहीं मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें