अलर्ट: पासवर्ड मैनेजर भी नहीं रहे भरोसे लायक, 1Password के सर्वर में लगी सेंध

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Oct 2023 01:06 PM IST
सार

बाजार में मौजूद तमाम पासवर्ड मैनेजर पासवर्ड को सुरक्षित रखने का दावा करते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। एक पोपुलर पासवर्ड मैनेजर के डाटा लीक ने पासवर्ड मैनेजर की सिक्योरिटी की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
password managers are not safe from right now Cybersecurity breaches continue
hacker - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    आप में से कई सारे लोग डिजिटल पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करते होंगे। आज सभी के पास कम-से-कम 10 पासवर्ड को हैं ही लेकिन इन्हें याद करना बहुत ही मुश्किल काम है। ऐसे में लोगों ने पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करना शुरू किया लेकिन पासवर्ड मैनेजर पर भी सेफ नहीं हैं। बाजार में मौजूद तमाम पासवर्ड मैनेजर पासवर्ड को सुरक्षित रखने का दावा करते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। एक पोपुलर पासवर्ड मैनेजर के डाटा लीक ने पासवर्ड मैनेजर की सिक्योरिटी की पोल खोल दी है।

    1Password के सर्वर में सेंध

    1Password काफी पोपुलर पासवर्ड मैनेजर है। इसे करीब एक लाख बिजनेस इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 29 सितंबर 2023 को 1Password का डाटा लीक हुआ है जिसमें हजारों लोगों के पासवर्ड लीक हुए हैं, हालांकि कंपनी ने किसी भी तरह के पासवर्ड और डाटा लीक से साफ इनकार किया है। कंपनी ने कहा है कि उन्हें एक संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी जिसकी जांच में हमने पाया कि यूजर्स का डाटा लीक नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    1Password ने कहा है कि हैकर ने हैकिंग के बाद कुकीज डाटा लेने में सफल रहा है जो कि उसे एक कंपनी के ही आईटी कर्मचारी की मदद से मिला है। कंपनी के मुताबिक उस हैकिंग के बाद उसके सिक्योरिटी सिस्टम Okta ने अलर्ट किया जिसके बाद एडमिन ने एक्सेस को तुरंत ब्लॉक किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें