संसद की सुरक्षा में सेंध: ललित ने जला दिए सभी के फोन, क्या अब डाटा रिकवर हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Dec 2023 12:32 PM IST
सार

ललित ने पुलिस को बताया है कि पुलिस से बचने के लिए उसने अपने सहयोगियों के सभी मोबाइल फोन जला दिए हैं, ताकि पुलिस के साथ सबूत ना लगे। अब यहां एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि क्या जले हुए फोन से डाटा रिकवर किया जा सकता है?

विज्ञापन
Parliament Security Breach Accused Lalit Jha Burned Mobile Phones Can data will be recoverd what expert says
साइबर एक्सपर्ट कॉमेंट - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार (13.12.2023) को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना सामने आई थी। दोपहर करीब एक बजे जब लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी, तब दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के अंदर कूद गए और सांसदों की बैठने की जगह पर दौड़ते नजर आए।

    ये भी पढ़ें: ललित ने तय की 13 दिसंबर की तारीख... फिर मैसूरु में मिले, मानसून सत्र में रेकी; पूरी कहानी

    इस दौरान उन्होंने अपने जूते में छिपाकर लाए ‘केन’ के जरिए पीले रंग का धुआं भी स्प्रे किया। इस घटना के सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। मास्टरमाइंड ललित झा भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। ललित ने पुलिस को बताया है कि पुलिस से बचने के लिए उसने अपने सहयोगियों के सभी मोबाइल फोन जला दिए हैं, ताकि पुलिस के साथ सबूत ना लगे। अब यहां एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि क्या जले हुए फोन से डाटा रिकवर किया जा सकता है? आइए एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में सेंध से लेकर मुख्य साजिशकर्ता ललित झा के सरेंडर तक, पढ़ें पूरी टाइमलाइन

    डाटा रिकवरी कई तरह से होता है, लेकिन गंभीर मामलों में यह पूरी तरह से फोन या डिवाइस की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है। मान लीजिए कि किसी ने सबूत को खत्म करने के लिए फोन को जला दिया, लेकिन मेमोरी चिप पूरी तरह से नहीं जली और जला हुआ फोन रिकवर हो गया तो डाटा भी रिकवर हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें