AI Side Effects: एआई से दोस्ती कर रहे किशोर, सोचने की क्षमता हो रही खत्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

हाल के वर्षों में स्कूलों में नकल के मुद्दे पर AI को लेकर बहस छिड़ी थी, लेकिन अब यह किशोरों की जिंदगी में कहीं गहराई से घुस चुका है। एक नए अध्ययन और इंटरव्यू में यह सामने आया है कि किशोर AI को एक साथी, सलाहकार और भावनात्मक सपोर्ट के रूप में देखने लगे हैं।

विज्ञापन
AI Side Effects Teenagers are befriending AI their thinking ability is diminishing
Teenagers are befriending AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज के किशोर तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर झुकाव दिखा रहे हैं, न सिर्फ होमवर्क या जानकारी पाने के लिए, बल्कि भावनात्मक सहारा, दोस्ती और रोजमर्रा की समस्याओं के हल के लिए भी। अमेरिका के कंसास राज्य की हाईस्कूल छात्रा काइला चेगे (उम्र 15 साल) हर तरह के सवाल ChatGPT से पूछती हैं जिनमें शॉपिंग से लेकर बर्थडे पार्टी प्लानिंग तक से जुड़े सवाल होते हैं।

    चेगे कहती हैं, “अब हर कोई AI का इस्तेमाल हर चीज के लिए करता है। ये सब कुछ पर हावी हो रहा है।” वह मानती हैं कि आज का युवा वर्ग सोचने से बचने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहा है। हाल के वर्षों में स्कूलों में नकल के मुद्दे पर AI को लेकर बहस छिड़ी थी, लेकिन अब यह किशोरों की जिंदगी में कहीं गहराई से घुस चुका है। एक नए अध्ययन और इंटरव्यू में यह सामने आया है कि किशोर AI को एक साथी, सलाहकार और भावनात्मक सपोर्ट के रूप में देखने लगे हैं।

    विज्ञापन

    Common Sense Media की एक रिपोर्ट के अनुसार, 70% किशोरों ने AI कंपैनियन का इस्तेमाल किया है और लगभग आधे इसे नियमित रूप से उपयोग करते हैं। Character.AI और Replika जैसे प्लेटफर्म, जिनमें व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार डिजिटल मित्र बना सकता है, तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन ChatGPT जैसे सामान्य AI टूल भी अब उन्हीं भावनात्मक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें