Loan App Ban: पाकिस्तान ने 50 लोन एप पर लगाया बैन, कर्ज से परेशान व्यक्ति की आत्महत्या के बाद हुई कार्रवाई
पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने एसईसीपी के साथ रजिस्टर्ड नहीं होने वाले लगभग 50 अवैध लोन एप को बैन किया गया है।

विस्तार
पाकिस्तान में लोन एप पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने लोन एप के कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति की आत्महत्या के बाद यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 50 अवैध लोन देने वाले एप्स को ब्लॉक किया गया है। बता दें कि हाल ही में भारत में भी लोन एप से परेशान होकर पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली थी।
50 एप को किया गया बैन
एफआईए के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लोन देने के अवैध कारोबार में शामिल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसने इस अवैध गतिविधि में शामिल छह कंपनियों के कार्यालयों को भी सील कर दिया है। पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने एसईसीपी के साथ रजिस्टर्ड नहीं होने वाले लगभग 50 अवैध लोन एप को बैन किया गया है।
कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के रावलपिंडी जिले में लोन सेवा के वसूली कर्मचारियों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के कारण मसूद नाम के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति की आत्महत्या करने के बाद एफआईए ने इस सप्ताह की शुरुआत में ऑनलाइन लोन एप के खिलाफ जांच शुरू की।
मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने ऑनलाइन लोन एप से कर्ज लिया था और दी गई समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने पर ज्यादा कर्ज वसूला जा रहा था। उन्होंने बताया कि पहला भुगतान चुकाने के लिए मसूद ने एक और लोन लिया और राशि बढ़कर 700,000 रुपये हो गई। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली और ऑडियो क्लिप में अपनी आपबीती सुनाई, जो ऑनलाइन सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की।
- FUJIFILM X-S20: फुजीफिल्म ने भारत में लॉन्च किया मिरर लेस डिजिटल कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स
- Laptops Under 30000: ये हैं सबसे सस्ते फास्ट प्रोसेसर वाले लैपटॉप, स्टूडेंट के लिए हैं बेस्ट
- AI: एक दो नहीं, पांच तरह के होते हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जानें इनके बारे में
- AI ने बनाई अरबपतियों के बचपन की फोटो, लिस्ट में मस्क और जकरबर्ग भी