Laptops Under 30000: ये हैं सबसे सस्ते फास्ट प्रोसेसर वाले लैपटॉप, स्टूडेंट के लिए हैं बेस्ट

स्मार्टफोन के साथ अब लैपटॉप की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन स्टडी तक लैपटॉप का खूब इस्तेमाल किया जाता है। अब कम कीमत में भी दमदार स्पेसिफिकेशन वाले लैपटॉप मार्केट में उपलब्ध हैं। यदि आप भी कम कीमत में फास्ट प्रोसेसिंग और लंबी बैटरी वाले लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 30,000 रुपये से कम कीमत वाले टॉप-5 लैपटॉप के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

HP Chromebook 15.6
बिल्ड क्वालिटी के मामले में इस लैपटॉप को अच्छा ऑप्शन कहा जा सकता है। लैपटॉप ब्लू कलर में आता है, जो स्टूडेंट को पसंद आ सकता है। लैपटॉप में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर मिलता है, जो नॉर्मल इस्तेमाल के लिए बढ़िया है। यानी आपको वेब ब्राउजिंग करने और सोशल मीडिया कंटेंट देखने में दिक्कत नहीं आएगी। एचपी क्रोमबुक को पेरेंट्स अपने एंड्रॉयड फोन से भी मैनेज कर सकते हैं। इसकी कीमत 28,999 रुपये है।

Asus Vivobook Go 15
Asus Vivobook Go 15 सेलेरॉन डुअल कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इस प्रोसेसर को सेलेरॉन एन4500 प्रोसेसर की तुलना में थोड़ा अच्छा कहा जा सकता है। लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी का सपोर्ट मिलता है। ASUS Vivobook Go 15 में एक स्क्विशी कीबोर्ड मिलता है। इससे टाइपिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। आसुस वीवोबुक गो 15 में 15.6 इंच का डिस्प्ले है और इसकी कीमत 27,990 रुपये है।