3G-4G: सरकार का दावा, देश के 95.15% गांवों में पहुंच गई है 4जी कनेक्टिविटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Aug 2024 12:50 PM IST
सार

सरकार ने कहा कि संशोधित भारतनेट कार्यक्रम का लक्ष्य 42,000 अछूते ग्राम पंचायत और शेष 3,84,000 गांवों को मांग के आधार पर ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी प्रदान करना है, साथ ही 15 मिलियन ग्रामीण घरेलू फाइबर कनेक्शन प्रदान करना है।

विज्ञापन
Over 95 Percent of Villages in India Connected With 3G OR 4G SAYS Communications Ministry
MOBILE USERS - फोटो : Istock

    विस्तार

    वैसे तो 5जी को लॉन्च हुए दो साल हो गए हैं लेकिन अभी भी 3-4जी को लेकर बातें हो रही हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि देश के 95.15 फीसदी गांवों में 3जी-4जी नेटवर्क की कनेक्टिविटी पहुंच गई है। इसकी जानकारी संचार मंत्रालय (एमओसी) ने शुक्रवार को दी है। ये आंकड़े अप्रैल 2024 तक के हैं। सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि यूनिवर्सल कनेक्टिविटी और डिजिटल इंडिया पहल टियर-2 और टियर-3 शहरों और गांवों सहित सभी क्षेत्रों तक पहुंच रही है।

    डिजिटल इंडिया पहले के तहत सरकार ने कहा कि उसने न केवल महानगरों बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों को भी जोड़ने के लिए कई पहल की हैं। मंत्रालय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मार्च 2014 में इंटरनेट ग्राहकों की कुल संख्या 251.59 मिलियन से बढ़कर मार्च 2024 में 954.40 मिलियन हो गई।

    विज्ञापन

    मार्च 2024 तक, भारत में कुल 954.40 मिलियन इंटरनेट ग्राहकों में से 398.35 मिलियन ग्रामीण इंटरनेट ग्राहक हैं। इसके अलावा, अप्रैल 2024 तक, देश के 6,44,131 गांवों में से (भारत के रजिस्ट्रार जनरल के आंकड़ों के अनुसार), 6,12,952 गांवों में 3जी/4जी मोबाइल कनेक्टिविटी है। संचार मंत्रालय ने बताया कि इस प्रकार, 95.15 प्रतिशत गांवों में इंटरनेट तक पहुंच है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें