OpenAI: ओपनएआई और अमेरिकी एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट की हुई साझेदारी, लॉन्चिंग से पहले ChatGPT-5 की होगी टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Aug 2024 11:58 AM IST
सार

ChatGPT-5 की टेस्टिंग के लिए ओपनएआई और अमेरिकी एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट के बीच एक साझेदारी हुई है। इसकी जानकारी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने खुद दी है।

विज्ञापन
OpenAI says US govt will get to see ChatGPT 5 before anyone else
चैटजीपीटी - फोटो : Social Media

    विस्तार

    ओपनएआई जल्द ही ChatGPT-5 को लॉन्च करने वाला है और उससे पहले एक बहुत ही जरूरी खबर आई है। खबर है कि ChatGPT-5 के रिलीज होने के बाद सबसे पहले अमेरिकी सरकार उसे टेस्ट करेगी, उसके बाद ही दुनिया के किसी अन्य देश और नागरिकों को इसका एक्सेस मिलेगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक ChatGPT-5 की टेस्टिंग के लिए ओपनएआई और अमेरिकी एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट के बीच एक साझेदारी हुई है। इसकी जानकारी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने खुद दी है। इस टेस्टिंग से ही तय होगा कि यह एआई मॉडल लोगों के लिए सुरक्षित है और भरोसेमंद है या नहीं।

    विज्ञापन

    ऑल्टमैन ने इस साझेदारी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'हमारी टीम यू.एस. एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट के साथ एक समझौते पर काम कर रही है, जहां हम अपने अगले मूलभूत मॉडल तक शीघ्र पहुंच प्रदान करेंगे ताकि हम एआई मूल्यांकन के विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर सकें।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें