गजब का ऑफर: यह कंपनी मात्र 199 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड इंटरनेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Oct 2021 12:12 PM IST
सार

यदि आप 449 रुपये खर्च करते हैं तो आपको 30Mbps की स्पीड मिलेगी। इस कीमत में जियो फाइबर भी यही स्पीड देता है, हालांकि यदि आपको अधिक स्पीड की जरूरत नहीं है तो 199 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
Ortel Broadband Offers Unlimited Data Plan for Rs 199 all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

    विस्तार

    समय के साथ देश में इंटरनेट सस्ता ही हुआ है। आज देश में एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां इंटरनेट सेवा दे रही हैं, लेकिन इनके अलावा और भी कई कंपनियां हैं जो ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सेवा कम कीमत पर दे रही हैं। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो फिलहाल घर से काम कर रहे होंगे। घर से काम करने के लिए इंटरनेट बहुत जरूरी है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो सस्ते इंटरनेट की तलाश में होंगे तो आपकी यह तलाश पूरी हो गई है। अब आप महज 199 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

    Ortel नाम की कंपनी ने 199 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट देने का एलान किया है। Ortel एक क्षेत्रीय ब्रॉडबैंड कंपनी है जो कि फिलहाल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अपनी सेवा दे रही है। Ortel के पास फिलहाल दो ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान हैं जिनकी चर्चा काफी हो रही है। इनमें से सबसे खास 199 रुपये का प्लान है।

    विज्ञापन

    Ortel के 199 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

    Ortel के 199 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को कंपनी ने भुवनेश्वर में “Ortel Prime” नाम रखा है। इस प्लान में डेली यूज की कोई सीमा नहीं है यानी आप हर रोज जितना मन करे, उतना डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 5Mbps की डाउनलोडिंग स्पीड मिलेगी। इस प्लान में अपलोड स्पीड महज 1Mbps की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ortel के 399 रुपये वाले प्लान के फायदे

    Ortel के इस प्लान में आपको 10Mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं यदि आप 449 रुपये खर्च करते हैं तो आपको 30Mbps की स्पीड मिलेगी। इस कीमत में जियो फाइबर भी यही स्पीड देता है, हालांकि यदि आपको अधिक स्पीड की जरूरत नहीं है तो 199 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें