ईयरबड्स के बाद जल्द स्मार्टफोन पेश करेगी Nothing, पावरबैंक भी आएगा बाजार में
स्मार्टफोन के अलावा Nothing के पावरबैंक के भी बाजार में आने की खबर है। कंपनी के पहले पावरबैंक को‘Nothing Power (1) के नाम से पेश किया जा सकता है। दावा यह भी है कि पावरबैंक को स्मार्टफोन से पहले लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की नई कंपनी Nothing ने कुछ महीने पहले ही अपना पहला प्रोडक्ट्स ईयरबड्स Nothing ear (1) पेश किया है। कंनी के मुताबिक Nothing के पहले ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ईयरबड्स की अपार सफलता के बाद अब कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही है। खबर है कि Nothing जल्द ही अपना पहला स्मार्टफोन पेश करेगी।
Mobile91 की एक रिपोर्ट के मुताबिक Nothing का स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक देगा। यह रिपोर्ट भारतीय टिप्स्टर मुकुल शर्मा की लीक रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है। अपने स्मार्टफोन के लिए Nothing चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम के साथ बात कर रही है। ऐसे में NothingNothing के फोन को क्वॉलकॉम के प्रोसेसर के साथ ही पेश किया जाएगा।
स्मार्टफोन के अलावा Nothing के पावरबैंक के भी बाजार में आने की खबर है। कंपनी के पहले पावरबैंक को‘Nothing Power (1) के नाम से पेश किया जा सकता है। दावा यह भी है कि पावरबैंक को स्मार्टफोन से पहले लॉन्च किया जाएगा। Nothing का स्मार्टफोन साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। Nothing का मुकाबला स्मार्टफोन बाजार में वनप्लस, सैमसंग और एपल जैसी कंपनियों से होगा।
Nothing Ear 1 की स्पेसिफिकेशन
Nothing Ear 1 एक पारदर्शी केस के साथ आता है। इसके अलावा यह बड्स भी पारदर्शी है। Nothing Ear 1 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन की भी सुविधा मिलती है, इसके लिए दो अलग-अलग लेवल मिलते हैं। इसके साथ ट्रांसपैरेंसी मोड भी है जो सराउंड साउंड में मदद करता है।
Nothing Ear 1 की बैटरी को लेकर 5.7 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग केस के साथ बैटरी लाइफ 34 घंटे की है। Nothing Ear 1 में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
Nothing Ear 1 में 11.6mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसे स्वीडेन की टीनेज इंजीनियरिंग की मदद से डिजाइन और डेवलप किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 है जिसके साथ SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है। कंट्रोल के लिए इसमें टच दिया गया है। इस ईयरबड्स को Ear 1 एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।
- TAGG Verve Ultra Review: स्टाइलिश और किफायती स्मार्टवॉच
- काम की बात: इस तरह के ईमेल आपको बना सकते हैं कंगाल, भूलकर भी न करें क्लिक
- काम की बात: वारंटी वाले सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने हैं तो ये वेबसाइट्स हैं बेहतर, मिल जाएंगे सस्ते में
- काम की बात: कहीं आपके फोन में लगा मेमोरी कार्ड नकली तो नहीं? पता लगाने का ये है आसान तरीका