Covid 19: ओप्पो इंडिया ने उत्तर प्रदेश सरकार को दिए 1000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
फ्रंटलाईन कर्मियों की अथक सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए, ब्रांड ने दिल्ली पुलिस, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और साईबराबाद पुलिस के फ्रंटलाईन कर्मियों को 5300 ओप्पो बैंड स्टाईल भी दिए।

विस्तार
भारत को कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में मजबूत बनाए रखने में मदद करने के लिए ओप्पो इंडिया ने लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंद शहर, शामली और आगरा के विभिन्न अस्पतालों में कोविड राहत के प्रयासों में सहयोग देने के लिए 1,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर वितरित किए।
इस अभियान के बारे में दमयंत सिंह खनोरिया, सीएमओ, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘‘मौजूदा समय हम सभी को मिलकर इस लड़ाई में संगठित खड़े रहने की याद दिलाता है। परीक्षा की इस घड़ी में ओप्पो इंडिया की ओर से हमारे समुदाय को हर संभव सहयोग देने के लिए यह ओप्पो इंडिया का छोटा सा प्रयास है। ओप्पो भारत के साथ खड़ा है और इस संकट का सामना करने के लिए देश का सहयोग करता रहेगा।’’
साथ ही फ्रंटलाईन कर्मियों की अथक सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए, ब्रांड ने दिल्ली पुलिस, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और साईबराबाद पुलिस के फ्रंटलाईन कर्मियों को 5300 ओप्पो बैंड स्टाईल भी दिए। समाज को अपने योगदानों के अलावा, ओप्पो इंडिया ने अपने ग्राहकों को देश के विभिन्न इलाकों में सावधानी के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
बता दें कि इससे पहले हाल ही में ओप्पो ने अपने प्रोडक्ट की वारंटी को 30 जून तक बढ़ाने का एलान किया है जो कि स्मार्टफोन और एक्सेसरीज जैसे चार्जर, डाटा केबल और ईयरफोन पर लागू है। कंपनी ने कस्टमर सर्विस सपोर्ट के लिए ‘ऑली’ नामक एआई चैटबॉट को पेश किया है जो कि ग्राहकों के लिए 24/7 उपलब्ध है।
- बड़ी खबर: आरोग्य सेतु एप पर मिल रहा ब्लू टिक, ऐसे लोगों को होगा हासिल
- itel A23 PRO स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 3899 रुपये
- नई गाइडलाइन: फेसबुक के बाद गूगल भी हुआ राजी, कहा- जैसा सरकार चाहती है वैसा ही होगा
- Google बचाएगा पैसे: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें अब नहीं करेंगी परेशान, गूगल मैप का नया फीचर बचाएगा तेल!