बड़ी खबर: आरोग्य सेतु एप पर मिल रहा ब्लू टिक, ऐसे लोगों को होगा हासिल
आरोग्य सेतु एप की होम स्क्रीन पर Your Status टैब में आपको डबल ब्लू टिक और ब्लू शील्ड देखने को मिलेगा। ब्लू टिक और ब्लू शील्ड आपको तभी दिखेगा जब आपने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हो।

विस्तार
डिजिटल दुनिया में अकाउंट के साथ टिक का बहुत बड़ा महत्व होता है। कोई कंपनी ब्लू टिक देती है तो कोई गोल्डेन टिक देती है। ट्विटर की पब्लिक ब्लू टिक (वेरिफिकेशन) हाल ही में शुरू हुई है, हालांकि कई लोगों को अभी तक इसका अपडेट नहीं मिला है। अब भारत सरकार ने लोगों को आरोग्य सेतु एप पर ब्लू टिक देने का एलान किया है। आरोग्य सेतु एप ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
Aarogya Setu एप पर उनलोगों के अकाउंट के साथ ब्लू टिक मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। आरोग्य सेतु एप पर वैक्सीन लगवाने वालों को ब्लू टिक और ब्लू शील्ड मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि बिना सर्टिफिकेट देखे उनलोगों को पहचान आरोग्य सेतु एप से ही हो जाएगी जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है।
आरोग्य सेतु ने ट्वीट करके कहा है कि अब आपका वैक्सीनेशन स्टेटस एप में ही दिखेगा। वैक्सीन लें और ब्लू शील्ड के साथ ब्लू टिक भी पाएं। आरोग्य सेतु एप की होम स्क्रीन पर Your Status टैब में आपको डबल ब्लू टिक और ब्लू शील्ड देखने को मिलेगा। ब्लू टिक और ब्लू शील्ड आपको तभी दिखेगा जब आपने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हो।
बता दें कि आरोग्य सेतु एप को कोरोना संक्रमण में कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग के लिए लॉन्च किया गया था। अब आरोग्य सेतु एप से आप वैक्सीन के लिए स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। अपने इलाके में वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और वैक्सीन लगवाने के बाद सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- itel A23 PRO स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 3899 रुपये
- नई गाइडलाइन: फेसबुक के बाद गूगल भी हुआ राजी, कहा- जैसा सरकार चाहती है वैसा ही होगा
- स्नैपड्रैगन 768G 5G प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन होगा iQOO Z3
- Google बचाएगा पैसे: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें अब नहीं करेंगी परेशान, गूगल मैप का नया फीचर बचाएगा तेल!