तीनों डुअल कैमरा वाले शाओमी Mi A1 Vs Oppo A83 Vs हॉनर 9 Lite में कितना है दम?

बुधवार को भारत में तीन नए स्मार्टफोन ओप्पो ए83, हॉनर 9 लाइट और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम लॉन्च हुए। ये तीनों स्मार्टफोन अपने-अपने जगह पर शानदार हैं। तीनों फोन की कीमत भी 15,000 रुपये के रेंज में है, साथ ही इनमें से ओप्पो ए83 और हॉनर 9 लाइट में डुअल कैमरा सेटअप है। ऐसे में ओप्पो ए83 और हॉनर 9 लाइट की कड़ा मुकाबला शाओमी के डुअल कैमरे वाले फोन शाओमी एमआई ए1 से होगी। तो आइए जानते हैं इन तीनों फोन की अलग-अलग स्पेसिफिकेशन।
शाओमी एमआई 1ए की स्पेसिफिकेशन और कीमत

एमआई ए1 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में डुअल कैमरा सेटअप है इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं जिनकी तुलना कंपनी ने आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 से की है। कैमरे में 3.0 ब्यूटी मोड दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। फोन की कीमत 14,999 रुपये थी, लेकिन अब इस फोन की कीमत हमेशा के लिए 13,999 रुपये हो गई है। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है। वहीं ओरियो 8.0 अपडेट मिलने वाला शाओमी का यह पहला फोन है।
हॉनर 9 लाइट की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये होगी। हालांकि इस फोन में फेस अनलॉक फीचर है कि नहीं इसका पता रिव्यू के बाद ही चलेगा।
ओप्पो ए83 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

Oppo A83 में 5.7 इंच की फुल एचडी LCD डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 2.5GHz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक 6763T प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3180mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, फेस अनलॉक फीचर और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 20 जनवरी से होगी।