Youtube चैनल चलाने वालों के लिए बुरी खबर, 20 फरवरी से नहीं मिलेंगे विज्ञापन

Youtube ने अपनी मोनेटाइजिंग पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसके बाद कम सब्सक्राइबर वाले चैनल को विज्ञापन नहीं मिलेगा। यूट्यूब ने अपडेट जारी करते हुए कहा है कि 20 फरवरी के बाद ऐसे चैनल्स को विज्ञापन नहीं मिलेंगे जिनके पास 1,000 से कम सब्सक्राइबर होंगे और पिछले 12 महीने में उनके वीडियो को 4,000 घंटे नहीं देखा गया होगा।
विस्तार से समझिए क्या है नई पॉलिसी

दरअसल यूट्यूब ने यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) को अपडेट किया है। नई पॉलिसी के मुताबिक आपके चैनल पर विज्ञापन तभी मिलेंगे, जब पिछले 12 महीने में आपके वीडियो को कम-से-कम 4 हजार घंटे देखा गया हो और आपके पास कम-से-कम 1 हजार सब्सक्राइबर होंगे। बता दें कि इससे पहले पिछले साल कंपनी ने मिनिमम व्यूज 10 हजार रखा था यानी अभी तक 10 हजार व्यूज होने के बाद विज्ञापन मिलने लगते थे।
20 फरवरी है आखिरी तारीख
यूट्यूब ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि 20 फरवरी के बाद जिन चैनल्स के वीडियो को 4 हजार घंटे की व्यूज नहीं मिली होगी और और 1,000 सब्सक्राइबर नहीं होंगे उनकों 20 फरवरी के बाद विज्ञापन नहीं मिलेंगे।