Operation Sindoor: सेना की तरह पेमेंट सिस्टम के लिए भी जरूरी है आत्मनिर्भरता, साइबर एक्सपर्ट ने चेताया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 May 2025 09:17 AM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर से तुलना करते हुए, साइबर सुरक्षा समाधान कंपनी SISA के संस्थापक और सीईओ धर्शन शंतमूर्ति ने कहा कि जैसे हमने ड्रोन हमलों का सफलतापूर्वक सामना किया, वैसे ही डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुरक्षा भी युद्धकाल में उतनी ही जरूरी है।

विज्ञापन
Operation Sindoor wake up call, need to be self reliant in digital-defence
Cyber crime - फोटो : Freepik

    विस्तार

    एक शीर्ष साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने भारत के बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के लिए भारी आयात निर्भरता को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि भारत को किसी शक्तिशाली विरोधी के साथ युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़े, तो यह निर्भरता गंभीर खतरा बन सकती है।

    ऑपरेशन सिंदूर से तुलना करते हुए, साइबर सुरक्षा समाधान कंपनी SISA के संस्थापक और सीईओ धर्शन शंतमूर्ति ने कहा कि जैसे हमने ड्रोन हमलों का सफलतापूर्वक सामना किया, वैसे ही डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुरक्षा भी युद्धकाल में उतनी ही जरूरी है।

    विज्ञापन

    उन्होंने पीटीआई को बताया, "हमने अपने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की रक्षा उसी तरह की है जैसे ड्रोन हमलों के खिलाफ की। मुझे विश्वास है कि हमने साइबर हमलों के खिलाफ भी मजबूत सुरक्षा की होगी।" शंतमूर्ति ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की वित्तीय प्रणाली की रक्षा के लिए आत्मनिर्भरता हासिल करने का एक बड़ा चेतावनी संकेत है। उन्होंने कहा,

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    "अबकी बार तो मुकाबला कमजोर सैन्य बल से था, लेकिन अगर यही टकराव किसी शक्तिशाली देश जैसे चीन या किसी पश्चिमी शक्ति से होता, तो हमें अपने वित्तीय तंत्र की सुरक्षा उसी स्तर पर करनी पड़ती।" उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान में भारत की कंपनियों द्वारा उपयोग किए जा रहे साइबर सुरक्षा उत्पादों में से केवल 10 प्रतिशत ही देश में निर्मित हैं।

    "मध्यम आकार की हर कंपनी 68 से 80 तक साइबर सुरक्षा उत्पादों का उपयोग करती है, जिनमें से केवल 10 प्रतिशत भारतीय हैं।" "युद्ध या सीमित संघर्ष के समय विदेशी कंपनियों द्वारा तकनीक या अपडेट देने से इनकार किया जा सकता है, जिससे हमारी कंपनियां साइबर हमलों के प्रति बेहद असुरक्षित हो सकती हैं।" शंतमूर्ति ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर हमारे लिए एक बड़ा वेक-अप कॉल है, जिससे हमें अपनी साइबर डिफेंस क्षमताओं को मजबूती देनी चाहिए।"

    गौरतलब है कि पिछले महीने SISA और CERT-IN ने बीएफएसआई क्षेत्र के लिए "डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2024" जारी की थी, जिसमें उभरते साइबर खतरों का विश्लेषण और उनसे निपटने की रणनीतियां प्रस्तुत की गई थीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें