GPT-4o: OpenAI ने रिलीज किया GPT-4o का अपडेट, अब चैटजीपीटी क्रिएटिव राइटिंग भी करेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

GPT-4o AI मॉडल अब केवल ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स और API के माध्यम से डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। एक एक्स यूजर ने GPT-4o के नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है।

विज्ञापन
OpenAI Updates GPT-4o With Improved Creative Writing Ability
OpenAI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल नियमित तौर पर करते हैं और आपको इस बात की शिकायत थी कि यह क्रिएटिव राइटिंग नहीं करता है आपके लिए गुड न्यूज है। OpenAI ने GPT-4o के लिए एक नया अपडेट रिलीज किया है जो कि क्रिएटिव राइटिंग भी कर सकता है। OpenAI ने इस अपडेट की जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

    GPT-4o की लॉन्चिंग के बाद से यह पहला अपडेट जारी किया गया है। GPT-4o को GPT-4 Turbo भी कहा जाता है। GPT-4o के नए फीचर्स को फिलहाल केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए जारी किया गया है लेकिन भविष्य में इसे सभी के लिए भी जारी किया जा सकता है। GPT-4o का नया अपडेट अब क्रिएटिव राइटिंग भी कर सकता है। ऐसे में उनलोगों को काफी फायदा होगा जो नियमित तौर पर कंटेंट के लिए GPT-4o का इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन

    GPT-4o AI मॉडल अब केवल ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स और API के माध्यम से डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। एक एक्स यूजर ने GPT-4o के नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है। यूजर का दावा है कि यह मॉडल Eminem-शैली का रैप सिफर जटिल आंतरिक तुकबंदी संरचनाओं के साथ बना सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें