GPT-4.5: OpenAI ने लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा एआई मॉडल, जानें क्या है खास
OpenAI का दावा है कि GPT-4.5 OpenAI o1 और o3-mini जैसे मॉडलों से भी अधिक स्मार्ट और बहुउद्देशीय (general-purpose) है। इसमें मुख्य अंतर यह है कि GPT-4.5 उत्तर देने से पहले सोचता नहीं है, जिससे यह तर्कशील (reasoning) मॉडलों से अलग बनता है।

विस्तार
OpenAI ने GPT-4.5 को दुनिया भर में रिसर्च प्रीव्यू के रूप में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पिछले AI मॉडलों की तुलना में पैटर्न पहचानने, कनेक्शन जोड़ने और क्रिएटिव इनसाइट्स उत्पन्न करने में अधिक सक्षम है। इसके अलावा, GPT-4.5 में एक अधिक परिष्कृत व्यक्तित्व (refined personality) होने का भी दावा किया गया है, हालांकि OpenAI ने इस नए मॉडल की तारीफ की, लेकिन सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने X (पहले ट्विटर) पर इसकी कुछ कमियों की भी ओर इशारा किया।
- बेहतर ज्ञान आधार (broader knowledge base)
- यूजर के इरादे को समझने की अधिक क्षमता (better intent following)
- इमोशनल इंटेलिजेंस (EQ) में सुधार
OpenAI के शोधकर्ता राफेल गोंतिजो लोपेस (Raphael Gontijo Lopes) ने कहा, "हमने GPT-4.5 को बेहतर सहयोगी (better collaborator) बनाने के लिए तैयार किया है, जिससे बातचीत अधिक गर्मजोशी भरी, सहज और भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस हो।" कंपनी के अनुसार, जब GPT-4.5 की तुलना GPT-4o से की गई, तो यह लगभग हर श्रेणी में बेहतर साबित हुआ।