ChatGPT Plus: भारत में चैटजीपीटी का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च, हर महीने लगेगी इतनी फीस, नए फीचर्स भी मिलेंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 17 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

ChatGPT Plus Subscription: चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ यूजर्स को बेहतर और पहले से फास्ट सर्विस मिलेगी। कंपनी ने पहले से वैटलिस्ट के साथ सशुल्क सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए सुविधा को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
OpenAI start ChatGPT Plus Subscription plan in india Know Details and features
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OpenAI ने शुक्रवार को भारत में चैटजीपीटी के सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Plus की घोषणा कर दी है। भारत में भी इसकी कीमत 20 डॉलर यानी करीब 1600 रुपये रखी गई है। चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ यूजर्स को बेहतर और पहले से फास्ट सर्विस मिलेगी। कंपनी ने पहले से वैटलिस्ट के साथ सशुल्क सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए सुविधा को शुरू भी कर दिया है। बता दें कि हाल ही में ओपनएआई ने ChatGPT के नए वर्जन GPT-4 को भी पेश किया गया है। जो काफी सटीक जवाब दे रहा है।

    कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा की। ओपनएआई ने कहा, "अच्छी खबर! चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन अब भारत में उपलब्ध हैं। आज से ही आप GPT-4 सहित नई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।" बता दें कि इस एआई चैटबॉट को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया है और इसके बाद से ही यह काफी चर्चा में है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने नए सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ पहले से बेहतर और फास्ट सर्विस देने का वादा किया है। कंपनी ने सबसे पहले इस प्लान को अमेरिका में पेश किया था। पहले पेश किए गए सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ कंपनी ने कहा था कि वकीलों से लेकर भाषण लिखने वालों तक, कोडर से लेकर पत्रकारों तक, हर कोई चैटजीपीटी के कारण होने वाले व्यवधान को दूर करने के लिए इंतजार किया जा रहा था। कंपनी अब पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Plus को पेश कर रही है, जिसमें यूजर्स को पहले से फास्ट सर्विस मिलेगी। सबसे पहले वैटलिस्ट के साथ सशुल्क सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को इसका लाभ दिया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें