Sora AI: ओपनएआई जल्द दे सकता है तोहफा, सभी लोग फ्री में सोरा पर बना सकेंगे वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, मुंबईप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Mar 2024 10:32 AM IST
सार

Sora आपके टेक्स्ट के आधार पर कई सारे कैरेक्टर वाले वीडियो भी बना सकता है। इसके अलावा यह वीडियो में स्पेशल इफेक्ट और मल्टीपल शॉट्स भी यूज हो सकता है। सोरा फोटो को एनिमेशन में भी बदल सकती है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक ब्लॉग में दी है।

विज्ञापन
OpenAI Sora that can create one-minute videos from text will be available for everyone
OPEN AI Sora - फोटो : OPEN AI

    विस्तार

    पिछले महीने फरवरी में OpenAI ने अपने एक ऐसे एआई टूल को लॉन्च किया था जिसने दुनिया को हैरान कर दिया था। ओपनएआई के इस टूल का नाम Sora AI है जो कि टेक्स्ट के आधार पर वीडियो बनाता है यानी सोरा टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल है। Sora AI के वीडियो को जिसने भी देखा वह हैरान हो गया और हो भी क्यों ना। सोरा ने वीडियो बनाए ही ऐसे थे जिसका दीवाना कोई भी हो जाए। Sora AI के बनाए गए वीडियो और वास्तविक वीडियो में इतना कम फर्क होता है कि कोई पहचान ही नहीं सकता।

    अब एक गुड न्यूज यह है कि Sora AI टूल जल्द ही सभी के लिए लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि यह नहीं कहा है कि यह फ्री होगा या शुल्क आधारित, लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी Sora AI को शुरुआत में फ्री में पेश कर सकती है। ओपनएआई के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) मीरा मू्र्ति ने एक इंटरव्यू में की है। मीरा ने कहा है कि इस साल Sora AI को पब्लिक के लिए लॉन्च किया जाएगा। यह भी संभव है कि इसे कुछ महीनों में ही पेश कर दिया जाए।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: OpenAI के SORA ने बनाए वीडियोज जो लगते हैं असली, आप भी देखें

    Sora भी एक एआई टूल है जो कि आपके द्वारा लिखे गए शब्दों के आधार पर तुरंत वीडियो बनाता है। चैटजीपीटी में आप लिखकर सवाल पूछते हैं और Sora में आप लिखकर वीडियो बनवा सकते हैं। Sora का मुकाबला मिडजर्नी जैसे टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल से होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें