AI Apps: चैटजीपीटी बना दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप, ग्लोबल मोबाइल रिपोर्ट में खुलासा

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Thu, 26 Feb 2026 03:54 PM IST
सार

State of Mobile 2026 Report:

सेंसर टावर की 'स्टेट ऑफ मोबाइल 2026' रिपोर्ट के अनुसार 2025 में चैटजीपीटी दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप बन गया। एआई असिस्टेंट कैटेगरी में 426% की ग्रोथ दर्ज हुई और चैटजीपीटी की इन-एप कमाई 254% बढ़ी।

विज्ञापन
AI Apps Boom in 2025: India Leads Downloads, Global Revenue Surges
चैटजीपीटी - फोटो : ओपनएआई

    विस्तार

    पिछला वर्ष (2025) भारत और दुनियाभर की मोबाइल एप इंडस्ट्री के लिए एक एतिहासिक मोड़ साबित हुआ। अकेले चैटजीपीटी इस्तेमाल करने के मामले में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश भारत बन गया। इस एप के अकेले भारत में 10 करोड़ से अधिक वीकली एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं मार्केट इंटेलिजेंस फर्म 'सेंसर टावर' ने एक गई 'स्टेट ऑफ मोबाइल 2026' रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एप्स ने डाउनलोड, इन-एप कमाई और यूजर्स के बिताए गए समय के मामले में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की है।

    वर्ष 2025 में दुनियाभर में जेनरेटिव एआई एप्स के डाउनलोड्स 3.8 बिलियन के पार पहुंच गए। इनकी कमाई लगभग तीन गुना बढ़कर $5 बिलियन से अधिक हो गई। सबसे खास बात ये है कि जेनरेटिव एआई एप्स के डाउनलोड्स के मामले में भारत अब 207% की शानदार सालाना ग्रोथ के साथ दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। यानी दुनियाभर का हर पांचवां एआई एप (करीब 20%) भारत में डाउनलोड हो रहा है। इससे यह साफ साबित होता है कि अब मोबाइल बाजार सिर्फ सोशल मीडिया और गेमिंग तक सीमित नहीं रहा। एआई टूल्स और एआई असिस्टेंट तेजी से हमारी डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

    विज्ञापन

    चैटजीपीटी बना सबसे बड़ा विजेता

    एआई लहर में सबसे ज्यादा फायदा चैटजीपीटी को मिला। 2025 में इसके आंकड़े बेहद प्रभावशाली रहे:

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • डाउनलोड के मामले में एप ने 148% की वृद्धि दर्ज की
    • इन-एप परचेज रेवेन्यू के मामले में 254% उछाल आया
    • कुल समय खर्च (टाइम स्पेंट) में 426% की बढ़ोतरी दर्ज की गई

    इन आंकड़ों के दम पर चैटजीपीटी दुनिया के टॉप 20 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए एप्स में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। साथ ही ये वर्ष 2025 का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया एआई एप भी है।

    दूसरे एआई एप्स भी पीछे नहीं

    एआई की इस तेज रफ्तार ग्रोथ का फायदा सिर्फ चैटजीपीटी को ही नहीं मिला। कई अन्य एप्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जैसे:

    • गूगल जेमिनी
    • डीपसीक
    • डौबाओ
    • परप्लेक्सिटी
    • ग्रोक
    • मेटा एआई
    • माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट

    दिलचस्प बात ये है कि एडोब एक्रोबेट रीडर जैसे पारंपरिक एप्स भी एआई डाउनलोड रैंकिंग में दिखाई दिए। इसका मतलब है कि अब ज्यादातर एप्स में जनरेटिव एआई फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें